दिल्ली : DCW के निरीक्षण के दौरान दरियागंज के सार्वजनिक शौचालय से जब्त 50 लीटर तेजाब 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) की प्रमुख स्वाति मालीवाल के नेतृत्व में औचक निरीक्षण के दौरान मध्य दिल्ली के दरियागंज इलाके में एक सार्वजनिक शौचालय में खुले में रखा लगभग 50 लीटर तेजाब जब्त किया गया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। निरीक्षण बृहस्पतिवार रात को किया गया।

ये भी पढ़ें - कर्नाटक चुनाव: यादगीर जिले में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, कई वाहनों को नुकसान, 10 घायल

मालीवाल ने ट्विटर पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह सार्वजनिक शौचालय में तेजाब पाये जाने पर कर्मचारियों और प्रबंधन को डांटती नजर आ रही हैं। मालीवाल ने हिंदी में ट्वीट किया, “कल रात दरियागंज में सार्वजनिक शौचालय निरीक्षण में जो पाया उसे देख आप भी स्तब्ध रह जाएंगे।

मध्य दिल्ली के शौचालय में खुले में 50 लीटर तेजाब पड़ा मिला। सोचो कितनी जिंदगियां बर्बाद हो सकती थी। पुलिस को बुला कर तेजाब जब्त करवाया। हम दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) से इसका जवाब लेंगे और दोषियों पर कार्रवाई होगी।”

ये भी पढ़ें - BJP अनिल एंटनी का इस्तेमाल करके फेंक देगी : अजीत एंटनी

संबंधित समाचार