बरेली: कोरोना संक्रमण से दो की मौत, 152 संक्रमित मिले

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। कोरोना संक्रमण से बुधवार को जिले में दो लोगों की मौत हो गई और 152 लोगों में संक्रमण पाया गया। संक्रमित लोगों में शहर के बाहर बने निजी मेडिकल कॉलेज व कोविड एल-2 अस्पताल के 15 स्वास्थ्यकर्मी शामिल हैं। वहीं, थाना बिशारतगंज के दो पुलिस कर्मी भी संक्रमित पाए गए हैं। जिला सर्विलांस …

बरेली,अमृत विचार। कोरोना संक्रमण से बुधवार को जिले में दो लोगों की मौत हो गई और 152 लोगों में संक्रमण पाया गया। संक्रमित लोगों में शहर के बाहर बने निजी मेडिकल कॉलेज व कोविड एल-2 अस्पताल के 15 स्वास्थ्यकर्मी शामिल हैं। वहीं, थाना बिशारतगंज के दो पुलिस कर्मी भी संक्रमित पाए गए हैं।

जिला सर्विलांस अधिकारी डा.अशोक कुमार ने बताया कि एमएच हॉस्पिटल में भर्ती 60 वर्षीय व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। पिछले दिनों इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। वहीं, शहर के बाहर निजी मेडिकल कॉलेज कोविड एल-2 अस्पताल में भर्ती 50 वर्षीय एक व्यक्ति की भी मौत हो गई। वह सेंथल पट्टी के निवासी थे। जिन 152 लोगों में संक्रमण पाया गया है, उनमें शहर के कर्मचारी नगर में पांच, नवाबगंज में पांच और फरीदपुर में तीन हैं।

पुराना शहर में तीन, रम्पुरा में दो, शेरगढ़ में एक, इज्जतनगर वर्कशॉप में एक, सिविल लाइंस में एक, शिवपुरी मीरगंज में एक, राधा एंक्लेव में एक, इंद्रानगर में एक, मोहनपुर में एक, करेली में एक, मुंशीनगर में एक, आवंला में एक, कोहाड़ापीर में एक, सुर्ख बानखाना में एक, जनपुरी में एक, संजय नगर में एक, कटरा चांद खां में दो, कृष्णा नगर में एक, लोधी नगर में एक, अधकटा में एक, अभिराजपुर में एक, सीएचसी क्यारा चिकित्सक आवास में एक, भमोरा में एक, एयरफोर्स कालोनी में एक, बिहारीपुर में एक, चनेहटी में एक, पाटली पुत्र कालोनी में एक, कानून गोयान में एक, सिंधौली में एक, भोजीपुरा में एक, नौरंगपुर में एक, गुलाबनगर, रामनगर और भरतौल में एक-एक को संक्रमण की पुष्टि हुई है।

संबंधित समाचार