बरेली: जेसीबी से खुदवाई नींव, अब भुगतान का दबाव बना रहा प्रधान...जानिए मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गांव खिजरपुर में निर्माणाधीन अंत्येष्टि स्थल का मामला, सचिव ने सीडीओ से शिकायत की

DEMO IMAGE

बरेली, अमृत विचार। नवाबगंज के खिजरपुर में अंत्येष्टि स्थल के निर्माण में घटिया सामग्री लगाने और मजदूरों के बजाए जेसीबी से नींव खुदाई कराने पर सचिव ने भुगतान करने से इंकार कर दिया। इस पर प्रधान ने दबाव बनाना शुरू कर दिया। प्रधान माननीयों की सिफारिश कराकर सचिव को दूसरे गांव में भिजवाने की धमकी दे रहा है। सचिव ने सीडीओ कार्यालय में शिकायत की है और बीडीओ को पत्र लिखकर निर्माणाधीन अंत्येष्टि स्थल की जांच कराने की मांग की है।

नवाबगंज के गांव खिजरपुर में तैनात सचिव संजय कुमार ने सीडीओ और बीडीओ को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 24.36 लाख रुपये से गांव में अंत्येष्टि स्थल का निर्माण हो रहा है। यह काम 21 मार्च को प्रारंभ हुआ था। इसमें घटिया क्वालिटी का रेत, ईंट लगाई जा रही है।

नींव खुदाई मनरेगा मजदूरों से न कराकर जेसीबी से करा दी। हकीकत पता चलने पर भुगतान करने से रोका तो प्रधान ने भुगतान करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। सीडीओ जग प्रवेश का कहना है कि प्रधान की ओर से भी इस मामले में पूर्व में शिकायत की गई थी। सचिव की शिकायत पर मौके पर अधिकारियों को भेजकर जांच कराई जाएगी। गड़बड़ी मिलने पर संबंधित पर कार्रवाई तय है।

यह भी पढ़ें- बरेली: 26 जोड़ों ने एक साथ लिए सात फेरे, थामा एक दूसरे का हाथ

संबंधित समाचार