पीलीभीत: अखिलेश यादव ने जताया भरोसा, जग्गा फिर बने जिला अध्यक्ष

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कई दिग्गज थे कतार में , मिली मायूसी

फोटो: जगदेव सिंह जग्गा।

पीलीभीत, अमृत विचार। विधानसभा चुनाव २०२२ में हार के बाद भंग की गई जिला कार्यकारिणी से सपा जिला अध्यक्ष पद के लिए चल रही तमाम जोर आजमाइश और अटकलों पर विराम लग गया। शुक्रवार को जारी की गई २१ जिलों की सूची में पीलीभीत जिलाध्यक्ष पद पर एक बार फिर सिख समाज के जगदेव सिंह जग्गा पर अखिलेश यादव ने विश्वास जताया है। उन्हे दोबारा इसी पद पर मनोनीत किया गया है। जिसके बाद समर्थकों में खुशी की लहर दिखी और जश्न का माहौल रहा। 

बता दें कि जनवरी २०२१ में जगदेव सिंह जग्गा को तराई में समाजवादी पार्टी का जिलाध्यक्ष बनाया गया था। इसके बाद युवा जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर एक बड़ी टीम एक्टिव हो गई थी। उसका यह भी कारण माना गया था कि जग्गा पहले छात्र संघ के अध्यक्ष और प्रधान रह चुके थे।

विधानसभा चुनाव के बाद  जब कार्यकारिणी भंग की गई। उसके बाद पूर्व जिला अध्यक्ष आनंद सिंह यादव, निवर्तमान महासचिव यूसुफ कादरी समेत कई दिग्गजों ने आवेदन किया था। उसके बाद से जोड़ तोड़ चल रही थी। आगामी नगर निकाय चुनाव नजदीक आ गया है। ऐसे में राष्ट्रीय अध्यक्ष वा पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी संगठन को मजबूत बनाने में लगे है। उसी क्रम में एक बार फिर जगदेव सिंह जग्गा को जिलाध्यक्ष की कमान सौंपी है।

यह भी पढ़ें- पीलीभीत: डब्ल्यूएचओ-डे पर आईएमए ने निकाली रैली, गोष्ठी का हुआ आयोजन

संबंधित समाचार