समर सिंह को आज कोर्ट में पेश करेगी वाराणसी पुलिस, अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत मामले में हुई है गिरफ्तारी 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाराणसी, अमृत विचार। गायक समर सिंह को आज वाराणसी पुलिस कोर्ट के सामने पेश करेगी। साथ ही पुलिस की तरफ से गायक को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेने की अर्जी भी दी जाएगी। पुलिस समर सिंह को भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी मान रही है। इसको लेकर विस्तृत पूछताछ  के लिए आरोपी समर सिंह को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेना चाहती है। 

बताते चलें की गुरुवार रात गायक समर सिंह को वाराणसी पुलिस ने गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन के चार्म्स क्रिस्टल सोसायटी स्थित एक फ्लैट से गिरफ्तार किया गया था। पुलिस आज ट्रांजिट रिमांड पर लेकर समर सिंह को वाराणसी पहुंची है, जहां उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।  

ये भी पढ़ें - VIDEO : भारतीय वायुसेना का सुखोई विमान, महामहिम की उड़ान, प्रतिभा पाटिल के बाद ऐसा करने वाली दुनिया की दूसरी महिला प्रेसिडेंट

संबंधित समाचार