अमरोहा में दूसरे दिन भी बारिश, सड़कों पर जलभराव
अमरोहा, अमृत विचार। अमरोहा में दूसरे दिन भी बारिश से जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है, वहीं आफत भी कम नहीं हो रही है। शहर में कई स्थानों पर जलभराव होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के चलते सड़कों पर गंदगी पसरी है। मुख्य बाजार …
अमरोहा, अमृत विचार। अमरोहा में दूसरे दिन भी बारिश से जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है, वहीं आफत भी कम नहीं हो रही है। शहर में कई स्थानों पर जलभराव होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के चलते सड़कों पर गंदगी पसरी है। मुख्य बाजार में पानी भरने से दुकानदार और ग्राहकों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि बारिश से फसलों को काफी फायदा मिल रहा है।
बुधवार को दिन भर बारिश होती रही।जिससे एकाएक मौसम का मिजाज बदल गया और लोगों को उसम भरी गर्मी से राहत मिली, लेकिन शहर में जगह-जगह जलभराव होने से परेशानियों का भी सामना करना पड़ा। गुरूवार को सुबह से रूकरूक कर बारिश हो रही है। रिमझिम बारिश से सकून तो मिल रहा है, लेकिन दिक्कत भी बढ़ रही है।
सुबोध नगर, पुष्कार नगर, हिंदू कालेज, मुख्य बाजार, अहमद नगर समेत कई स्थानों पर पानी भर गया। जिससे रहागीरों को समस्याओं का सामना करना पड़ा। जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि बारिश से गन्ना, धान और दूसरी फसलों को काफी फायदा मिला है।
