'एनिमल' के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं बॉबी देओल, VIDEO देख फैंस कर रहे जमकर तारीफ
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'एनिमल' के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। बॉबी देओल इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'एनिमल' के लिए जिम में खूब पसीना बहा रहे हैं।
सोशल मीडिया पर बॉबी देओल का जिम वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने नए रोल के लिए बॉडी पर काम करते हुए नजर आ रहे हैं। इंस्टाग्राम पर प्राज्वल शेट्टी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में बॉबी देओल जिम में एक्सरसाइज करते हुए दिख रहे हैं।
https://www.instagram.com/p/CqunasfIy3P/
फैंस बॉबी देओल का का फिटनेस देखकर उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। फिल्म एनिमल में रणबीर कपूर, बॉबी देओल और अनिल कपूर की मुख्य भूमिका है। एनिमल का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें:- रिस्क लेने से कभी पीछे नहीं हटती हैं करीना कपूर, बोलीं- मेरे दिमाग में कभी स्टार बनने का विचार नहीं था
