बाराबंकी में चूल्हे की चिंगारी से लगी भीषण आग, एक दर्जन से अधिक छप्परनुमा घर जलकर राख

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामनगर /बाराबंकी, अमृत विचार। रामनगर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत करमुल्लापुर के परमेश्वर पुरवा गांव में सुबह खाना बनाते समय एक चिनगारी शोला बनकर गाँव के करीब एक दर्जन छपरनुमा घरों को अपने गिरफ्त में ले लिया गांव के लोग जब तक आग पर काबू पाते आग ने विकराल रूप धारण कर घर में रखा नगदी सहित गृहस्थी का सामान जलकर राख कर दिया। 

शनिवार की सुबह करीब दस बजे प्रेम नारायण की 15 वर्षीय बेटी चूल्हे पर खाना बना रही थी। अचानक तेज हवा के चलते आग की चिंगारी छप्पर पर जा गिरी और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जिसको देख गांव में हड़कंप मच गया लोग आग बुझाने में लग गए। जब तक आग पर काबू पाया जाता करीबन एक दर्जन छपरनुमा घरों को आग ने अपने आगोश में ले लिया। और आग की चिंगारी ने सब कुछ तहस नहस कर दिया। ग्राम प्रधान सुरेश चंद्र यादव ने बताया इस घटना के समय घर पर कोई नहीं था, परिवार के सभी सदस्य मजदूरी करने गए थे। वही काफी शोर गुल के बाद आस पास के ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। और ग्रामीणों ने निजी संसाधनों से आग बुझाने की कोशिश की। घटना की जानकारी दमकल विभाग को दी गई। जिसकी मदद से लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई गई। 

लेकिन तब तक प्रेम नारायण, नंदकुमार, रामफल ,जियालाल, बड़कन, उदलेश, रंगीलाल छोटू ,अशोक ,कुमार अरविंद कुमार ,चिंटू, बबलू आदि लोगों के  घर में रखा नगदी , राशन, कपड़े व शादी का सामान, जेवरात, बर्तन सहित लाखों का सामान जलकर राख हो गया था। घटना की जानकारी राजस्व अधिकारियों को दी गई है। पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दिलाई जाएगी। और खाने पीने के व्यवस्था उपलब्ध करा दी गई है। इस संबंध में एसडीएम रामनगर तान्या ने बताया आग की गिरफ्त में आठ छप्परनुमा घर जले है। जिन को  राहत सामग्री तत्काल उपलब्ध कराई गई है। राजस्व टीम के द्वारा हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। प्रशासन की ओर से हर संभव मदद की जाएगी।


ये भी पढ़ें -अयोध्या में गन्ना किसानों को समय से नहीं मिल रहा बकाया भुगतान 

संबंधित समाचार