अगर! आपके घर में किशोरी और युवितयां है, तो जरूर पढ़ें खबर, चौंकाने वाले आंकड़े कर रहे यह खुलासा
कानपुर में दरिदों की हैवानियत किशोरी व युवती झेल रही।
कानपुर में दरिदों की हैवानियत किशोरी व युवती झेल रही। पिछले तीन महीनों की मानें तो करीब डेढ़ दर्जन से अधिक मामले दुष्कर्म संबंधी युवतियों और किशोरियों के साथ देखने को मिले हैं। इसमें पुलिस ने कई घटनाओं को खुलासा कर आरोपियों को जेल भेजा।
कानपुर, अमृत विचार। अगर आपके घर में किशोरी और युवतियां हैं, तो जरा उनका ध्यान रखिए। स्कूल-कॉलेज दोस्त के घर जाते समय मॉनिटरिंग करें। इस बात का ध्यान रखते हुए रोजाना उनका हालचाल लें। क्योंकि समाज में हैवानियत की हदें पार करने वाले दरिदों की संख्या बढ़ गई है। पिछले तीन महीनों की मानें तो करीब डेढ़ दर्जन से अधिक मामले दुष्कर्म संबंधी युवतियों और किशोरियों के साथ देखने को मिले हैं।
हालांकि, पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया। लेकिन अपराधी प्रवृति के लोगों से सतर्क रहने की जरूरत है। ज्यादातर मामलों में आरोपियों ने रेप की वारदात को अंजाम देकर लाखों रुपये पीडितों के परिजनों से ब्लैकमेलिंग करके वसूले हैं। इन सबकों लेकर पुलिस एक्शन मोड पर है। पुलिस अधिकारियों ने माता-पिता अभिभावकों से अपनी बेटियों का विशेष ध्यान रखने की बात कही। दोस्ती के दौरान मर्यादा बनाए रखें। ऐसा कोई कदम न उठाएं जिससे आप किसी के जाल में फंस जाए।
ब्लैकमेलिंग का बड़ा कारोबार
कमिश्नरेट अंतर्गत रेप और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग का कारोबार जोरों पर है। युवतियों की थोड़ी सी न समझी का फायदा उठाकर शातिर उन्हें जाल में फंसा रहे हैं। कुछ दिन पहले ही पुलिस ने इस तरह के एक गैंग का पर्दाफाश कर महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। वहीं बीते तीन महीने में एक डेढ़ दर्जन से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। जिनमें लोवर प्रोफाइल से लेकर हाई क्लास फैमिली की युवतियों से लाखों रुपये गैंग से जुड़े लोग वसूल चुके हैं। ऐसे में उन लोगों ने बदनामी के डर से किसी को नहीं बताया।
डॉक्टर दंपति के नाबालिग बेटी से रेप
केस-1 : बर्रा में डॉक्टर दंपति की बेटी से हैवानियत का खेल कई शातिरों ने खेला। उसके इंस्टाग्राम फ्रेंड ने बहाने से रेस्टोरेंट में बुलाकर वहां बने हुक्का बार में रेप किया। आरोपी ने पहले लड़की को जबरन हुक्का पिलाया फिर कोल्ड ड्रिंक में नशीली दवा पिलाकर दरिंदगी की इसके बाद वह अपने साथ दोस्तों के साथ लड़की को सुनसान जगह ले गया वहां उसे मारापीटा। आरोपियों के चंगुल से छूटकर बदहवास हालत में घर पहुंची पीड़िता ने घरवालों को आपबीती बताई थी।
जिम ट्रेनर ने इंजेक्शन देकर बंधकर बनाकर किया दुष्कर्म
केस-2 : फजलगंज थानाक्षेत्र अंतर्गत एक जिम ट्रेनर ने लड़की को नशे का इंजेक्शन देने के बाद बंधक बनाकर रेप की घटना को अंजाम दिया। अश्लील फोटो और वीडियो से ब्लैकमेल करके शादी की। फिर करीब दो वर्ष तक उसके परिवार से लाखों रुपये वसूले। पीड़िता ने शुक्रवार रात जिम ट्रेनर समेत तीन लोगों के खिलाफ रेप मारपीट जान से मारने की धमकी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
आढ़ती के पुत्र ने दुष्कर्म कर लाखों वसूले
केस-3 : ग्वालटोली थाने की पुलिस ने एक युवक के खिलाफ नाबालिग से रेप की एफआईआर दर्ज की। आरोप है, कि आढ़ती के शातिर पुत्र ने किशोरी को अपने प्रेम जाल में फंसाया और फिर अश्लील वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देकर दस लाख वसूल लिए। आरोपी ने किशोरी के साथ रेप भी किया। किशोरी ने अश्लील फोटो वायरल कर देने की धमकी से डर कर ताऊ के रखे दस लाख रुपये आरोपी को दे दिए। जिसके बाद उसने कार व मंहगे मोबाइल का शौक किया। मामले की जानकारी होने पर परिजनों ने ग्वालटोली थाने में शनिवार को रिपोर्ट दर्ज कराई।
शादी का झांसा देकर कांस्टेबल ने किया रेप
केस-4 : कल्याणपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत शादी का झांसा देकर एक कॉन्स्टेबल ने युवती के साथ दुष्कर्म किया था। इस दौरान आरोपी सिपाही ने दूसरी लड़की से शादी कर ली। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी सिपाही ने उसके मोबाइल से फोटो वीडियो व कॉल रिकॉर्डिंग डिलीट करते हुए कानूनी कार्रवाई करने के लिए जान से मारने की धमकी दे डाली थी।
लापता किशोरी के साथ पड़ोसी ने किया रेप
केस-5 : सचेंडी थानाक्षेत्र अंतर्गत घर से लापता किशोरी के साथ पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म किया था। घर लौटी किशोरी ने परिजनों को घटना की जानकारी दी थी तो उनके होश उड़ गए थे। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।
