संयुक्त राष्ट्र के तीन निकायों का चुनाव हारा रूस, यूक्रेन पर हमले के खिलाफ कई देशों का कड़ा रुख

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संयुक्त राष्ट्र। रूस इस सप्ताह यूक्रेन मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र के तीन निकायों का चुनाव हार गया, जो एक साल से अधिक समय पहले यूक्रेन पर उसके हमले के खिलाफ कई देशों के कड़े रुख का संकेत है। चव्वन सदस्यीय संयुक्त राष्ट्र आर्थिक एवं सामाजिक परिषद (इकोसॉक) में मतदान संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा रूस के खिलाफ छह गैर-बाध्यकारी प्रस्तावों के अनुमोदन के बाद हुआ है। 

हाल के प्रस्ताव में रूस से युद्ध खत्म करने तथा अपने सैनिकों को वापस बुलाने का आह्वान किया गया था। इस प्रस्ताव को सात के मुकाबले 147 मतों से स्वीकृति मिली थी और 32 सदस्य गैर हाजिर रहे थे। इकोसॉक में महिलाओं की स्थिति पर आयोग में एक सीट के लिए हुए मतदान में रोमानिया ने रूस को परास्त कर दिया। 

वहीं, संयुक्त राष्ट्र में बाल एजेंसी यूनिसेफ के कार्यकारी बोर्ड के सदस्य को लेकर हुए मतदान में रूस एस्टोनिया से हार गया। अपराध रोकथाम एवं आपराधिक न्याय पर आयोग की सदस्यता के लिए गुप्त मतदान में आर्मेनिया और चेक गणराज्य से उसे शिकस्त मिली।

ये भी पढ़ें:- उत्तर कोरिया ने पानी के भीतर परमाणु हमला करने में सक्षम ड्रोन का किया परीक्षण

संबंधित समाचार