मुरादाबाद : विश्व की 75 फीसदी आबादी का नेतृत्व कर रहा भारत का युवा-डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त
मुरादाबाद, अमृत विचार। भारत विश्व का सबसे युवा देश है। वह विश्व की 75 फीसदी आबादी का नेतृत्व कर रहा है। यह बातें विधान परिषद सदस्य डा. जयपाल सिंह व्यस्त ने भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा पार्टी के स्थापना दिवस कार्यक्रम के क्रम में दिल्ली रोड स्थित एक होटल में वाई चौपाल में कही।
इस चौपाल के माध्यम से लोकसभा चुनाव में पहली बार मतदान करने जा रहे युवाओं से संवाद करते हुए मुख्य अतिथि डा. जयपाल सिंह ने कहा कि सामाजिक आर्थिक विकास में युवाओं की महत्वपूर्ण भागीदारी होनी चाहिए। चौपाल की अध्यक्षता परिवर्तन एनजीओ के कपिल कुमार ने किया।
कार्यक्रम में युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अभिषेक चौबे, महामंत्री अभिषेक राठौर, शुभ शर्मा, जतिन मिश्रा, शिवांग चतुर्वेदी, विकास ठाकुर, अमन गुप्ता, दीक्षांत चौधरी, अभिषेक ठाकुर सहित युवा मोर्चा के अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता व युवा मतदाता उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें : UPPSC Success Story : पिता की पेशी के दौरान हत्या, अब बेटी बनेगी पुलिस अफसर, पढ़ें सफलता की कहानी
