अयोध्या: मवई सीएचसी की स्वास्थ्य सेवाओं पर लगा ग्रहण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मवई/ अयोध्या, अमृत विचार। रुदौली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी अब व्यवस्थाएं चरमरा गई हैं। अधिकतर चिकित्सक मुख्यालय पर रहने के कारण सुबह अस्पताल देर से आते हैं, जिससे मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
     
शनिवार को यहां अस्पताल के बरामदे में फर्श पर एक महिला कराह रही थी, जिसे देखने वाला कोई डॉक्टर नहीं मिला। तीमारदार ने बताया कि चिकित्सक के के देर से आने से ओपीडी में मरीजों की लंबी भीड़ लग जाती है। आरोप लगाया है कि वहीं कुछ डॉक्टर ऐसे भी है जो पर्चे के साथ पर्ची भी पकड़ा देते है, जिसमें बाहर की दवाएं लिखी रहती हैं। दवाएं भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नहीं रहतीं हैं। परिसर में गंदगी भी फैली हुई है। सीएचसी अधीक्षक डॉ मदन बरनवाल ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। ऐसा नहीं होना चाहिए। उन्होंने बताया कि लापरवाह चिकित्सकों और कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें -Big News: आचार्य प्रमोद कृष्णम का बड़ा बयान, प्रयागराज में बोले - प्रियंका गांधी हों PM कैंडिडेट, लोगों के दिल में हैं राहुल 

संबंधित समाचार