आचार्य प्रमोद कृष्णम का बड़ा बयान, प्रयागराज में बोले - प्रियंका गांधी हों PM कैंडिडेट, लोगों के दिल में हैं राहुल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। संभल में शिवकल्कि धाम निर्माण पर लगी रोक के मामले में शनिवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट पहुंचे कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने मीडिया में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने 2024 लोकसभा चुनावों में विपक्ष के प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी के लिए प्रियंका गांधी वाड्रा को सर्वथा उपयुक्त बताया। राहुल गांधी की सदस्यता पर पूछे गए सवाल पर कहा कि राहुल गांधी की सदस्यता खत्म होने से कोई दिक्कत नहीं है। वह भारत की जनता के दिलों में है और 2024 में अगर कानूनी पेच नहीं हुआ तो वह जरूर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी को हटाना है तो सभी क्षेत्रीय पार्टियों को साथ आकर कांग्रेस पार्टी का समर्थन करना होगा। उन्होंने कहा कि हम तो चाहते हैं कि 2024 में प्रधानमंत्री प्रियंका गांधी बनें। 

कांग्रेस नेता ने कहा कि कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक पूरे देश की जनता बीजेपी को देख चुकी है। देश की जनता 2024 लोकसभा चुनाव में बीजेपी को सत्ता से बाहर करने का काम करेगी। प्रमोद कृष्णम ने कहा कि मैं अमित शाह को चुनौती देता हूं कि उत्तर प्रदेश में किसी जगह से चुनाव लड़ेंगे मैं उस जगह से चुनाव लड़ लूंगा। राहुल गांधी के अमेठी से चुनाव लड़ने के बारे में आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि यह गांधी परिवार के ऊपर निर्भर करता है कि वह कहां से चुनाव लड़ेंगे मैं तो यह कहता हूं कि मोदी जी को गुजरात से छोड़कर यूपी चुनाव लड़ने से कोई नहीं रोका तो राहुल गांधी साहेब वायनाड से चुनाव लड़े या फिर यूपी में किसी भी सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। 

ये भी पढ़ें - प्रयागराज में स्वामी प्रसाद मौर्य का UP सरकार पर बड़ा हमला, कहा -डबल कहर बरपा रही है योगी सरकार

संबंधित समाचार