बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS और IPS अफसरों का हुआ ट्रांसफर, देखें लिस्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पटना। बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जहां 36 IAS और 26 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। इसमें 11 एसपी और 14 डीएम शामिल हैं। गौरतलब है कि रामनवमी के मौके पर बिहार के सासाराम और बिहार शरीफ में सांप्रदायिक दंगे भड़के थे, जिसमें काफी जन-धन का नुकसान हुआ था। 

इन जिलों में नए डीएम भेजे गए

1. शिवहर

2.पश्चिम चंपारण

3. पूर्वी चंपारण

4. कटिहार

5. पूर्णिया

6. सारण

7. कैमूर

8. सहरसा

9. सिवान

10. औरंगाबाद

11. मधेपुरा

12. बक्सर

13. शेखपुरा

14. अरवल

15. खगड़िया

इन जिलों में नए पुलिस कप्तान तैनात
  • वैशाली
  • सीतामढ़ी
  • पश्चिम चंपारण
  • सुपौल
  • सहरसा

जानिए IAS अधिकारी कहां थे और अब कहां गए

शीर्षत कपिल अशोक-  पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी थे, अब महानिरीक्षक कारा एवं सुधार सेवाएं, पटना

सौरभ जौरवाल- औरंगाबाद के जिलाधिकारी थे, अब पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी

सुहर्ष भगत- पूर्णिया के जिलाधिकारी, अबऔरंगाबाद के जिलाधिकारी

कुंदन कुमार- पश्चिम चंपारण के जिलाधिकारी थे, अब पूर्णिया के जिलाधिकारी

दिनेश कुमार राय- संयुक्त सचिव, गृह विभाग थे, अब पश्चिम चंपारण के जिलाधिकारी

राम शंकर- संयुक्त सचिव, सामान्य प्रशासन थे, अब शिवहर के जिलाधिकारी

अरुण कुमार ठाकुर- निदेशक, नियोजन एवं प्रशिक्षण थे, अब संयुक्त सचिव, आपदा प्रबंधन विभाग

आलोक रंजन घोष- खगड़िया के जिलाधिकारी थे, अब निदेशक, कृषि विभाग, पटना

उदयन मिश्रा- कटिहार के जिलाधिकारी थे, अब निदेशक, विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग, पटना

राजेश मीणा- सारण के जिलाधिकारी थे, अब निबंधक, सहयोग समितियां, पटना

नवदीप शुक्ला- कैमूर के जिलाधिकारी थे, अब निदेशक, पशुपालन विभाग, पटना

आनंद शर्मा सहरसा के जिलाधिकारी थे, अब निदेशक, पंचायती राज, पटना

आदित्य प्रकाश-निदेशक, कृषि विभाग थे, अब अपर सचिव, ग्रामीण विकास विभाग

अमित पांडेय- सीवान के जिलाधिकारी थे, अब खगड़िया के जिलाधिकारी

श्याम बिहारी मीणा- मधेपुरा के जिलाधिकारी थे, अब निदेशक, नियोजन एवं प्रशिक्षण, पटना

अमन समीर- बक्सर के जिलाधिकारी थे, अब सारण के जिलाधिकारी

सावन कुमार- शेखपुरा के जिलाधिकारी थे, अब कैमूर के जिलाधिकारी

जे. प्रियदर्शिनी- अरवल की जिलाधिकारी थे, अब शेखपुरा की जिलाधिकारी

वर्षा सिंह- संयुक्त सचिव, भवन निर्माण थीं, अब अरवल की जिलाधिकारी

मुकुल कुमार गुप्ता- शिवहर की जिलाधिकारी थे, अब सीवान के जिलाधिकारी

रवि प्रकाश- निदेशक, प्राथमिक शिक्षा थे, अब कटिहार के जिलाधिकारी

अंशुल अग्रवाल- संयुक्त सचिव, स्वास्थ्य विभाग थे, अब बक्सर के जिलाधिकारी

विजय प्रकाश मीणा- निदेशक, पशुपालन विभाग थे, अब जिलाधिकारी, मधेपुरा

वैभव चौधरी- निदेशक, विज्ञान एवं प्रावैधिकी थे, अब सहरसा के जिलाधिकारी

अलंकृता पांडे- पदस्थापन की प्रतीक्षा में थे, अब संयुक्त संचिव, स्वास्थ्य विभाग

सुमित कुमार- अनुमंडल पदाधिकारी, महनार थे, अब सारण के नगर आयुक्त

यतेंद्र पाल- अनुमंडल पदाधिकारी, मुंगेर थे, अब रोहतास के नगर आयुक्त

बता दें कि 2012 बैच के आईएएस अधिकारी कुंदन कुमार को पूर्णिया जिले का नया डीएम बनाया गया है जबकि वहां के डीएम रहे सुहर्ष भगत को औरंगाबाद का डीएम बनाया गया है। वहीं अधिकारी अमित कुमार पांडे को खगड़िया का डीएम बनाया गया है। आईएएस अधिकारी सौरभ जोरवाल को पूर्वी चम्पारण का नया डीएम बनाया गया है। IAS अधिकारी अमन समीर को सारण के डीएम पद की जिम्मेदारी दी गई है जबकि सावन कुमार कैमूर के नए डीएम बने हैं।

ये भी पढ़ें- राहुल गांधी के राजनीतिक करियर को चमकाने के लिए उठाया जा रहा है अडाणी मुद्दा: किरेन रिजिजू 

संबंधित समाचार