मुरादाबाद : अंतिम संस्कार से लौट रहे बाइक सवारों की अज्ञात वाहन से टक्कर, एक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ब्रजघाट से लौट रहे साले-बहनोई, टीएमयू के पास रात में रौंद गया वाहन

मुरादाबाद/पाकबड़ा, अमृत विचार। अंतिम संस्कार में शामिल होकर बृजघाट से लौट रहे दो बाइक सवारों को शनिवार की रात हाईवे पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन रौंद गया। दोनों रिश्ते में साला- बहनोई थे। टक्कर लगते ही दोनों लोग बुरी तरह से घायल हो गए। जिसमें दोनों को कांठ रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान साले की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।                                          

शुक्रवार को आकाश गुप्ता पुत्र नरेश गुप्ता उम्र 28 वर्ष मोहल्ला लक्ष्मी नगर थाना बिलासपुर जनपद रामपुर अपने बहनोई शिवम गुप्ता पुत्र सुरेश गुप्ता निवासी मंडी समिति थाना मझोला जिला मुरादाबाद के साथ रामपुर निवासी रिश्ते की दादी की मृत्यु हो जाने पर अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए ब्रजघाट गए थे। रात को करीब 12:30 अंतिम संस्कार कर दोनों लोग अपाचे बाइक से मुरादाबाद को वापस आ रहे थे।

 जैसे ही वह टीएमयू के सामने पहुंचे तभी पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक बहुत दूर जाकर गिरी।
 
 दोनों लोग सड़क पर जा गिरे और बुरी तरह से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से दोनों लोगों को कांठ रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां आकाश गुप्ता ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। आकाश गुप्ता ड्राइवर थे। मौत की खबर सुन परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने पंचनामा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसके बाद परिवार के सदस्य शव लेकर बिलासपुर चले गए।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : विश्व की 75 फीसदी आबादी का नेतृत्व कर रहा भारत का युवा-डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त

संबंधित समाचार