Video: बहराइच में किसान पर आई मुसीबत, कटाई कर रखे गेहूं के ढेर में लगी आग- फसल हुई राख
बहराइच, अमृत विचार। जिले के ग्राम बस्थनवा निवासी एक किसान के खेत में लगे फसल की ढेर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग लगने से 10 बीघा की फसल पूरी तरह से राख हो गई। किसान ने थाने में तहरीर दी है।
मोतीपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत लौकाही बस्थनवा निवासी बिहारी पुत्र पुत्ती किसान हैं। बिहारी ने बताया कि गेहूं की फसल तैयार हो गई थी। जिस पर उन्होंने फसल की कटान कर उसका ढेर खेत में लगाया था। इसके बाद मड़ाई के लिए वाहन की तलाश कर रहा था, रविवार को गेहूं मड़ाई का कार्य होता। लेकिन इससे पूर्व ही शनिवार रात में अज्ञात कारणों से फसल के ढेर में आग लग गई। ऐसे में किसी द्वारा आग लगाए जाने की आशंका है। किसान के मुताबिक 10 बीघा फसल जल कर राख हो गई है।
Video: बहराइच में किसान पर आई मुसीबत, कटाई कर रखे गेहूं के ढेर में लगी आग - 10 बीघा की फसल जली pic.twitter.com/DEQwREB4GR
— Amrit Vichar (@AmritVichar) April 9, 2023
इस मामले में प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि अभी कोई शिकायती पत्र नहीं मिला है। पत्र मिलने पर जांच के बाद केस दर्ज किया जाएगा।
ये भी पढ़ें -प्रयागराज: अतीक अहमद की बहन आयशा नूरी और उसकी दो बेटियां Wanted घोषित
