CM योगी ने गोरखपुर में किया कई परियोजनाओं का लोकार्पण, बोले - बिना भेदभाव, विकास है BJP का एजेंडा 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर, अमृत विचार। सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज गोरखपुर को बड़ी सौगात दी है। रविवार को सीएम योगी ने तकरीबन 1046 करोड़ रुपये की 200 से ज्यादा परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों में जाति और फायदा देखकर विकास के पैमाने तय किये जाते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं है। सीएम योगी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का एजेंडा बिना किसी भेदभाव के विकास करना है। सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने बड़ी तरक्की की है। उन्होंने कहा कि यूपी में डबल इंजन की सरकार केवल लोक कल्याण के लिए संकल्पित है। सीएम ने कहा कि आज प्रदेश में निवेश आ रहा है क्योंकि यहां से माफिया का सफाया हो चुका है। 

जिले की बात करते हुए सीएम योगी ने कहा कि गोरखपुर में लिंक एक्सप्रेसवे, पीएम आवास, नए उद्योग, खाद कारखाना, स्टेडियम समेत शैक्षणिक संस्थान की व्यवस्था यूपी सरकार ने की है। सीएम योगी ने कहा कि साल 2017 से पहले प्रदेश में अराजकता का माहौल था, यहां दंगे होते थे, सरकारी नौकरियों में भाई-भतीजावाद चलता था। लेकिन बीते 6 वर्षों में इससे जनता को निजात मिली है। उन्होंने कहा कि आज गोरखपुर में कई भाषाओं की फिल्मों की शूटिंग हो रही है। 

सीएम ने जनता से कहा कि हमने नए निकाय बनाये हैं और अगर विकास की यही रफ़्तार कायम रखनी है तो बीजेपी के पार्षद और मेयर को इसकी चाभी सौंपनी होगी। डबल इंजन की सरकार निकायों ( up nikay chunav) में भी हर तरह के विकास को करने के लिए प्रतिबद्ध है। सीएम योगी ने लोगों से आगामी 2024 लोकसभा चुनावों में पीएम मोदी को जिताने का संकल्प लेने को भी कहा।          

ये भी पढ़ें - अयोध्या में रामलला दरबार पहुंचे एकनाथ शिंदे, खुली जिप्सी में लोगों का किया अभिवादन

संबंधित समाचार