बरेली : पत्नी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस हिरासत में पति

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। थाना भुता क्षेत्र निवासी सोमवती ने अपने घर के कमरे में रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतिका के चचिया ससुर होरीलाल ने बताया कि उसका भतीजा धर्मपाल गांव में ही एक डेरी पर काम करता है। कल सुबह तड़के 3:00 धर्मपाल घर से काम करने के लिए चला गया। उसके बाद सोमवती ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

सुबह जब घर के अन्य लोग उठे तब सोमवती के कमरे में जाकर देखा तो सोमवती ने फांसी लगा ली थी और उसकी मौत हो गई थी। सोमवती की आत्महत्या की सूचना जैसे ही पुलिस को ही तो पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सोमवती के पति धर्मपाल को हिरासत में ले लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ये भी पढ़ें- बरेली : नाले व जलभराव की समस्याओं को लेकर कुर्मांचल नगर मुंशी नगर के लोगों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

संबंधित समाचार