IPL 2023 GT vs KKR : गुजरात टाइटन्स ने टॉस जीतकर चुनी बैटिंग, हार्दिक पांड्या बाहर...राशीद ने संभाली कप्तानी
टीम के नियमित कप्तान हार्दिक पांड्या थोडे बीमार है और टीम उन्हें लेकर कोई जोखिम नहीं लेना चाहती है
अहमदाबाद। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 सीजन में रविवार को डिफेंडिंग चैम्पियन गुजरात टाइटन्स (GT) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) आमने-सामने हैं। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मैच खेले जा रहे मैच में गुजरात के कप्तान राशीद खान ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी। राशिद ने टॉस जीतने के बाद कहा कि टीम के नियमित कप्तान हार्दिक पांड्या थोडे बीमार है और टीम उन्हें लेकर कोई जोखिम नहीं लेना चाहती है। पांड्या की जगह विजय शंकर को एकादश में शामिल किया गया है। केकेआर ने टिम साउदी और मनदीप सिंह की जगह लॉकी फर्ग्यूसन और एन जगदीशन को एकादश में शामिल किया गया है।
🚨 Toss Update 🚨@gujarat_titans win the toss and elect to bat first against @KKRiders.
— IndianPremierLeague (@IPL) April 9, 2023
Follow the match ▶️ https://t.co/G8bESXjTyh#TATAIPL | #GTvKKR pic.twitter.com/SmNpbdnacn
दोनों टीमों की प्लेइंग-11...
गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, विजय शंकर, राहुल तेवतिया, डेविड मिलर, मोहम्मद शमी, राशिद खान, जेशुआ लिटिल, यश दयाल और अल्जारी जोसेफ।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: केएस भरत, शिवम मावी, मोहित शर्मा, विजय शंकर।
कोलकाता नाइट राइडर्स: नीतीश राणा (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, मनदीप सिंह, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, शार्दूल ठाकुर, सुनील नरेन, टिम साउदी, उमेश यादव और वरुण चक्रवर्ती।
इम्पैक्ट प्लेयर: सुयश शर्मा, अनुकुल राय, नारायण जगदीसन।
ये भी पढ़ें : IPL 2023 : विज्ञापनदाताओं ने टीवी छोड़ डिजिटल की ओर किया रूख, प्रायोजकों की संख्या भी घटी
