लखनऊ: लिफ्ट में फंसा नगर निगम कर्मी, आधे घंटे बाद निकाला
सरगम अपार्टमेंट में गया था कूड़ा कलेक्शन के रुपये लेने
लखनऊ, अमृत विचार। सरगम अपार्टमेंट में कूड़ा कलेक्शन के रुपये लेने गया नगर निगम का कर्मचारी लिफ्ट में फंस गया। मोबाइल में नेटवर्क न आने के कारण वह फोन तक नहीं कर पाया। नेटवर्क आने पर उसने अपार्टमेंट के अध्यक्ष को फोन किया और आधे घंटे बाद उसे निकाला जा सका।
रविवार को नगर निगम में एक कंपनी के माध्यम से तैनात कर्मचारी तूफानी राम कुर्सी रोड, जानकीपुरम् स्थित सरगम अपार्टमेंट में घर-घर कूड़ा कलेक्शन के रुपये लेने गए थे। उन्होंने बताया कि वह पी-ब्लॉक की 11 मंजिल से नीचे आने के लिए लिफ्ट से उतर रहे थे। अचानक लिफ्ट खराब हो गई और वह फंस गए।
मदद के लिए फोन करना चाहा तो नेटवर्क नहीं कराया और फंसे रहे। नेटवर्क आने पर सोसाइटी के अध्यक्ष नूर खा को फोन कर जानकारी दी। वह सुपरवाइजर व अन्य लोगों के साथ पहुंचे और लिफ्ट नीचे की तरफ खींचकर 10वीं मंजिल से निकाला। इस बीच आधा घंटे फंसे रहे।
यह अपार्टमेंट लखनऊ विकास प्राधिकरण का है। पास में सृष्टि व स्मृति अपार्टमेंट भी है। लखनऊ जनकल्याण महासमिति के उपाध्यक्ष विवेक शर्मा ने बताया कि तीनों लिफ्ट अक्सर खराब रहती है और लोग फंसते हैं। लेकिन, मरम्मत व देखरेख नहीं की जाती है।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या: मेडिकोलीगल के खेल पर लगाम लगाने की कवायद, सीएमएस ने जारी किया निर्देश
