झांसी में बोले केशव मौर्य- कभी पिछड़ा कहलाने वाला बुंदेलखंड आज तेजी से आगे बढ़ रहा है

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

झांसी। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज कहा कि डबल इंजन की सरकार ने डबल से कई गुना अधिक रफ्तार से बुंदेलखंड का सर्वांगीण विकास किया है और वह लगातार जारी है। इसी कारण पहले बुंदेलखंड पिछड़ा क्षेत्र माना जाता था लेकिन आज यह क्षेत्र सभी प्रकार से आगे बढ़ता दिख रहा है।

यहां ग्राम्य विकास विभाग के कार्यक्रमों की मंडलीय समीक्षा के बाद संवाददाताओं से मुखातिब हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि लोककल्याणकारी योजनाओं का लाभ बुंदेलखंड के लोगों को देने के लिए हमारे सभी जनप्रतिनिधिगण अधिकारी गण मिलकर बहुत अच्छा काम किया है। आज ब्लॉक प्रमुख और बीडीओ सम्मेलन में कई प्रकार की जानकारी मिली।

ग्राम चौपालों में गांव की समस्या का गांव में ही समाधान होता है आज इसमें जन प्रतिनिधि से लेकर अधिकारी तक शामिल होते हैं। गांव की समस्याओं का वहीं समाधान करना होता है । इसी प्रकार से ब्लॉक और मंडल स्तर पर भी सम्मेलन शुरू किया गया है।

केशव मौर्य ने दावा किया कि इस सरकार में भ्रष्टाचार पर प्रहार हो रहा है तो कुछ विपक्षी दलों को इससे परेशानी हो रही है। कांग्रेस को लगता है कि उनके राहुल गांधी कानून से ऊपर हैं। विपक्षी दल इस मामले को लेकर सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष गये और सर्वोच्च न्यायालय ने भी साफ किया कि कोई भी कानून से ऊपर नहीं है।

इस देश के संविधान से ऊपर कोई नहीं , इसलिए इस तरह की राजनीति करने वालों को लगातार जवाब मिल रहा है और 2024 में भी भाजपा रिकॉर्ड जीत हासिल करेगा जिसमें झांसी सहित उत्तर प्रदेश की 80 की 80 सीटों पर भाजपा का परचम लहरायेगा।

शासन को गलत सूचनाएं देने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के बारे मे पूछे गये सवाल के जवाब में कहा कि इसके लिए हमने एक सिस्टम बनाया है। अगर कोई समीक्षा जनता या जनप्रतिनिधियों के द्वारा सरकार के सामने पहुंचती है तो लागू करने वाले अधिकारियों की भी जांच की जाती है। मायावती के डबल इंजन की सरकार में जनता डबल परेशान वाले बयान पर कहा कि ये आरोप लगाने वाले तुष्टीकरण की राजनीति कर रहे हैं।

इस राजनीति का अंत हो चुका है वह चिंता न करें देश के हित में जो जरूरी होगा वह जरूर किया जायेगा। फर्जी मुकदमें लिखे जाने पर कहा कि मुकदमें लिखने का अर्थ यह नहीं कि कोई दोषी करार दे दिया गया जांच में अगर निर्दोष साबित होगा तो मुकदमा खत्म कर दिया जायेगा और अगर दोषी होगा तो कार्रवाई तो होगी ही।

धार्मिक ग्रंथों में संशोधन की उठ रही मांग को लेकर पूछे गये सवाल पर कहा “धर्मग्रंथों पर टिप्पणी या संशोधन सरकार का नहीं धर्माचार्यों का काम। मुझे लगता है कि नेता को इस तरह की चीजों से बचना चाहिए।” इस दौरान जिले आला अधिकारियों के साथ साथ सांसद अनुराग शर्मा भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष बने रामहर्ष यादव, नरेश उत्तम पटेल ने जारी किया पत्र

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका