बहराइच में पैसेंजर ट्रेन का इंजन हुआ ब्लॉक, स्टेशन पर रही अफरातफरी

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

बहराइच, अमृत विचार। बहराइच से मैलानी जाने वाली ट्रेन का इंजन रविवार को ब्लॉक हो गया। ब्लॉक इंजन से ही यात्रियों को लेकर ट्रेन मैलानी के लिए रवाना हुआ। मटेरा रेलवे स्टेशन पहुंचते ही इंजन ने लोड लेना छोड़ दिया। जिस पर नेपालगंज रोड से आई दूसरी ट्रेन का इंजन बदल कर उसे मैलानी के लिए रवाना किया गया। ट्रेन का इंजन खराब होने के चलते मैलानी जाने वाली दूसरी पैसेंजर ट्रेन कैंसिल करनी पड़ी।

बहराइच रेलवे स्टेशन से रविवार सुबह 8.20 बजे पैसेंजर ट्रेन मैलानी जंक्शन के लिए रवाना हुई। लेकिन ट्रेन का इंजन पहले से ही ब्लॉक था, जिसके चलते ट्रेन लोड नहीं उठा पा रहा था। इसके बाद भी ट्रेन का संचालन अपने निर्धारित समय पर किया गया। ट्रेन धीरे धीरे चलते हुए बहराइच से रिसिया रेलवे स्टेशन पहुंची। यहां पर ट्रेन के सुबह 9.28 बजे पहुंचते ही चालक ने रोक दिया। 

cats0

उसी दौरान नेपालगंज रोड से चलकर बहराइच जाने वाली ट्रेन पहले से ही खड़ी थी। नेपालगंज रोड से आई ट्रेन के इंजन को मैलानी जाने वाली ट्रेन में जोड़ा गया। इसके बाद 10 बजे ट्रेन मैलानी के लिए रवाना हुई। इस दौरान मैलानी और नेपालगंज से बहराइच जाने वाली ट्रेन के सैकड़ों यात्रियों को समस्या का सामना करना पड़ा। सभी गर्मी और प्यास से परेशान दिखे।

दूसरी ट्रेन हुई निरस्त
नेपालगंज रोड रेलवे स्टेशन से बहराइच जाने वाली ट्रेन को ही नंबर बदलकर मैलानी के लिए सुबह 10 बजे रवाना किया जाता है, लेकिन पहली ट्रेन का इंजन खराब होने के चलते उसी ट्रेन का इंजन उसमें जोड़ा गया। जिसके चलते बहराइच रेलवे स्टेशन से सुबह 10 बजे मैलानी जाने वाली ट्रेन को निरस्त कर दिया गया। इससे मैलानी रूट पर जाने वाले यात्रियों को काफी दिक्कत हुई। सभी अपने घर वापस लौटने को विवश हुए।

पुलिस ने यात्रियों से की अभद्रता
बहराइच से मैलानी जाने वाली ट्रेन मटेरा रेलवे स्टेशन सुबह 9.28 बजे पहुंची। यहां ट्रेन के एक घंटे में पहुंचने और रुकने की जानकारी यात्री करने लगे। एक यात्री ने फोटो खींचना शुरू किया तो रेलवे स्टेशन रिसिया के दीवान और सिपाहियों ने अभद्रता की। साथ ही मोबाइल छीनने का प्रयास करते हुए जेल भेजने की धमकी दी। जिस पर यात्रियों में अफरा तफरी मच गई।

तकनीकी खामी से आई दिक्कत
गोरखपुर डिविजन के मुख्य जन संपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि जानकारी मिली थी। सुबह ट्रेन के इंजन में तकनीकी खामी के चलते समस्या हुई। दूसरी ट्रेन का इंजन लगाकर उसे मैलानी के लिए रवाना किया गया। जिसके चलते एक ट्रेन निरस्त करनी पड़ी।

यह भी पढ़ें:-हरदोई: बीएसए ने सात बीईओ का किया तबादला, सीमा गौतम को मिली सुरसा जिम्मेदारी

संबंधित समाचार