Up Nikay Chunav 2023 : शाइस्ता की देवरानी जैनब लड़ सकती हैं मेयर का चुनाव, BSP से ऑफर हुआ टिकट
प्रयागराज, अमृत विचार। शहर से मेयर का चुनाव लड़ने के लिए अभी भी बहुजन समाज पार्टी अतीक अहमद के परिवार पर दांव लगा रही है। सूत्रों के अनुसार बीएसपी ने बरेली जेल में बंद अतीक अहमद के भाई अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा उर्फ़ रूबी को पार्टी से मेयर प्रत्याशी का टिकट ऑफर किया है। इसके पहले बीएसपी ने अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन को प्रयागराज से मेयर का टिकट दिया था, लेकिन अब वो उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी हैं। जिसके बाद पार्टी ने जैनब पर दांव लगाया है।
बताते चलें कि शाइस्ता ने 5 जनवरी 2023 को बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता ली थी, और पार्टी ने उन्हें मेयर प्रत्याशी बनाया था। लेकिन 24 फरवरी को हुए उमेश पाल हत्याकांड में शाइस्ता को साजिशकर्ता माना गया है और उनपर प्रयागराज पुलिस ने 50000 रुपये का इनाम भी घोषित किया है।
ये भी पढ़ें -Up Nikay Chunav 2023 : चुनाव तैयारियों पर BJP की बड़ी बैठक आज, CM योगी रहेंगे मौजूद
