एआई की दिल्ली-सैन फ्रांसिस्को उड़ान के विमान में तकनीकी गड़बड़ी, दूसरे विमान से भेजे गए यात्री
नई दिल्ली। एयर इंडिया को दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को जाने वाले एक विमान को सोमवार को तकनीकी गड़बड़ी की वजह से बदलना पड़ा। उड़ान भरने से पहले इस विमान में तकनीकी गड़बड़ी का पता चला। इसके बाद एयरलाइन ने इस विमान को खड़ा कर दिया। बाद में एयरलाइन ने इस विमान को बदला और दूसरे विमान से यात्रियों को सैन फ्रांसिस्को के लिए रवाना किया। सूत्रों ने बताया कि इस विमान में 200 से अधिक यात्री सवार थे।
सूत्रों ने कहा कि तकनीकी मुद्दा सामने आने के बाद यात्री को एक अन्य विमान से रवाना किया गया। इस बारे में एयर इंडिया से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं मिली है।
ये भी पढ़ें : विवाहिता ने मासूम बेटी और देवर के साथ पानी के हौद में कूदकर किया सुसाइड
