UP Nikay Chunav 2023 : चुनाव लड़ेंगी महिला प्रत्याशी , भागदौड़ कर रहे पुरुष 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

स्थानीय निकाय की चार सीटों पर महिलाएं लहराएंगी परचम

अमरोहा, अमृत विचार।  स्थानीय निकाय चुनाव के लिए शासन व प्रशासन ने पूरी तरह से कमर कस ली है। अब केवल चुनाव तिथि की घोषणा होना बाकी है। उम्मीद की जा रही है कि एक या दो दिन में चुनाव की तिथि की घोषणा होने के साथ ही आचार संहिता लागू हो जाएगी। इस बीच चुनाव में टिकट हासिल करने के लिए भाग दौड शुरु कर दी गई है। विचित्र स्थिति यह है कि जिले के चार स्थानीय निकायों में चेयरमैन पद का ताज महिलाएं पहनेंगी। लेकिन, उनके लिए टिकट हासिल करने की दौड़ पुरुष लगा रहे हैं। अमरोहा नगर पालिका परिषद के साथ ही गजरौला, नगर पंचायत नौगांवा सादात, जोया व सैदनगली नगर पंचायत के अध्यक्ष पद पर महिलाएं चुनाव मैदान में उतरेंगी। 

महिलाओं के लिए आरक्षित सीटों के लिए टिकट की भागदौड़ पुरुष कर रहे हैं। इनमें सबसे अधिक मजबूत दावेदारी भाजपा से की जा रही है। सभी को पता है कि प्रदेश मं सत्ताधारी पार्टी से टिकट हासिल करना आसान काम नहीं है। लेकिन, लखनऊ से लेकर दिल्ली तक टिकट हासिल करने के लिए दौड़ लगाई जा रही है। इस चुनाव में कई नए चेहरे भी अपनी किस्मत आजमा सकते हैं। नगर पंचायतों की स्थिति भी बड़ी विचित्र बनी हुई है।

नगर पंचायत नौगांवा तथा जोया में चुनाव लड़ने के लिए आतुर प्रत्याशी अभी से गली व मुहल्लों में चुनाव प्रचार करने कोे जुट गए हैं। इसी तरह अन्य नगर पालिकाओं में संभावित प्रत्याशियों ने लोगों से मिलना जुलना शुरु कर दिया है। कई संभावित प्रत्याशी तो ऐसे हैं कि वह जनता के बीच जाकर अपने बारे में राय मांग रहे हैं। जनता भी बहुत ही होशियार है। वह किसी से भी चुनाव न लड़ने की बात कहकर चुनाव को रोचक बनाने में लगी हुई है। जिले के नौ स्थानीय निकायों में से चार सीट महिलाओं के लिए अवश्य ही आरक्षित कर दी गई हैं, मतदाताओं की संख्या के लिहाज से भी उनकी संख्या अधिक है।

पुरुष व महिला मतदाताओं की स्थिति
निकाय का नाम              पुरुष मतदाता    महिला मतदाता   कुल मतदाता
अमरोहा नगर पालिका         95697           103252         198949
धनौरा नगर पालिका           13579             14515          28094
हसनपुर नगर पालिका         27960            30469           58429
बछरायूं नगर पालिका          12732            13519           26251
जोया नगर पंचात                7928                8840            16768
गजरौला नगर पालिका          23949           26826           50775
उझारी नगर पंचायत             8850               9865            18715
सैदनगी नगर पंचायत             8095             9039            17134
नौगावा सादात नगर पंचायत   13531           14538            28069

ये भी पढ़ें : UP Nikay Chunav 2023 : चुनाव की बजी रणभेरी, दावेदारों के सियासी मठ हुए गुलजार

संबंधित समाचार