बरेली: खेत पर काम कर रहे किसान पर जंगली सूअर ने किया हमला, मौत

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

जंगली सूअर(DEMO IMAGE)

बरेली, अमृत विचार। खेत में काम कर रहे किसान पर जंगली सूअर ने जानलेवा हमला कर दिया। उसकी पत्नी के शोर मचाने पर जब तक गांव वाले वहां पहुंचे, सूअर ने उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। उपचार के लिए उन्हें शहर के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे डॅाक्टरों ने उपचार के दौरान मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बता दें, थाना भोजीपुरा क्षेत्र के चौपारा सुमाली गांव निवासी 55 वर्षीय किसान राम बहादुर किसान थे। आज सुबह वह अपनी पत्नी के साथ खेत पर गेहुं काट रहे थे। तभी अचानक वहां से गुजर रहे जंगली सूअर ने हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

पत्नी के शोर मचाने पर पड़ोस के खेत के लोग जब तक वहां पहुंचे, सूअर ने उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। लोगों के भगाने पर सूअर उन्हें छोड़कर भाग गया। उपचार के लिए उन्हें तुरंत ही क्षेत्र के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें- बरेली: निकाय चुनाव से पहले अवैध तमंचे बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, आरोपी गिरफ्तार...साथी फरार

संबंधित समाचार