जयंत पाटिल ने की किसानों को लेकर महाराष्ट्र सरकार की आलोचना, कही ये बात...

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मुबंई। महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रदेशाध्यक्ष जयंत पाटिल ने राज्य में बेमौसम बारिश से खराब हुई फसलों का आकलन नहीं करने पर सोमवार को राज्य सरकार की आलोचना की। पाटिल ने कहा कि बेमौसम बारिश से किसानों को हुए नुकसार के प्रति सरकार की सहानुभूति नही है। उन्होंने सोमवार को एनसीपी भवन में एक बैठक में शामिल होने के दौरान मीडिया द्वारा पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए सरकार के अयोध्या दौरे पर टिप्पणी की। 

उन्होंने आरोप लगाया कि जब राज्य में किसान और खेतीहर मजदूर संकट में हैं और कई जगहों पर ओले गिरे हैं, तब किसान सरकार से मदद की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन सरकार अयोध्या चली गई है। उन्होंने कहा यह पहली बार है जब पूरी सरकार भगवान के दर्शन के लिए चली गई। इस सरकार का राज्य में किसानों के मुद्दों से कोई लेना-देना नहीं है। पाटिल ने सीधा हमला किया कि मुख्यमंत्री महाराष्ट्र के बाहर यात्रा करने और उन्हें भारी प्रचार देने के लिए काम कर रहे हैं। जब जेपीसी मांग करती है तो समिति में सत्ता पक्ष के लोगों की संख्या अधिक होती है, इसलिए निर्ष्कष उन्हीं के हाथ में होता है। इस मामले में सर्वोच्च न्यायालय ने कमेटी गठित की थी। पाटिल ने स्पष्ट राय व्यक्त की कि समिति ठीक से जांच करेगी और कुछ नहीं है। 

ये भी पढे़ं- हिमाचल प्रदेश: गरीब विद्यार्थियों को मिलेगा एक प्रतिशत ब्याज पर शिक्षा ऋण

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

'लगान' के 25 साल, ग्रैंड सेलिब्रेशन और आमिर खान', आशुतोष गोवारिकर और पूरी टीम ने स्पेशल रीयूनियन स्क्रीनिंग में फिर ताज़ा कीं यादें 
FIFA World Cup 2026: कनाडा का 32 साल का इंतजार खत्म... साइल लारिन ने कनाडा को दिलाई 1-1 की बराबरी, पहली बार वर्ल्ड कप में खुला अंकों का खाता
'लियाकी फ्रीडम' पर हमले की खबर को भारत ने बताया गलत, सभी भारतीय नाविक सुरक्षित: विदेश मंत्रालय
3 भारतीय नाविकों की मौत का जिम्मेदार, अमेरिका-ईरान पर एक दूसरे का पलटवार, ट्रंप ने ईरान को ठहराया जिम्मेदार; तेहरान ने कहा 'निराधार'
बरेली में तूफान ने बिजली विभाग में मचाई भारी तबाही, 500 विद्युत पोल टूटे