मुरादाबाद : मामूली विवाद में युवक पर धारदार हथियार से हमला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृच विचार। मझोला थाना क्षेत्र में सोमवार को मामूली विवाद में एक ई-रिक्शा चालक पर पड़ोसी युवक ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए परिजनों ने मझोला पुलिस को तहरीर दी है।

मझोला थाना क्षेत्र में कांशीराम नगर में रहने वाला अभिषेक पुत्र राजकुमार पेशे से ई- रिक्शा चालक है। सोमवार को अभिषेक की पत्नी घर पर अकेली थी। तभी किसी बात को लेकर पड़ोसी अंकित वर्मा व अभिषेक की पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया। कहासुनी के दौरान ही अभिषेक भी घर पहुंच गया। वहां अंकित व पत्नी के बीच विवाद देख ई-रिक्शा चालक ने विरोध किया।

 अभिषेक के विरोध से अंकित आग बबूला हो गया। परिजनों का आरोप है कि अंकित ने धारदार हथियार से अभिषेक के गले पर वार कर दिया। धारदार हथियार से हमले में अभिषेक को गंभीर चोटें आईं। उपचार के लिए उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अभिषेक की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : महिला चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मी सहित 14 और कोरोना संक्रमित

संबंधित समाचार