बहराइच: कांग्रेस महिला विंग की प्रदेश महासचिव ने दिया इस्तीफा, जिलाध्यक्ष पर लगाया यह गंभीर आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। कांग्रेस महिला विंग की प्रदेश महासचिव ने सोमवार को जिलाध्यक्ष पर आरोप लगाते हुए इस्तीफा दे दिया। उनका कहना है कि समुदाय को अपशब्द कहने के बाद भी उनके विरुद्ध कोई कार्यवाई न होने पर इस्तीफा दिया है। शहर के मोहल्ला नाजिरपुरा निवासी जूही रजा सिद्दीकी कांग्रेस पार्टी महिला विंग की प्रदेश महा सचिव थीं। 

012593

उन्होंने सोमवार को प्रेस वार्ता की।।प्रेस वार्ता के बाद जूही रजा ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष जेपी मिश्रा पर आरोप मढ़े। उनका कहना है कि कई माह पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष जेपी मिश्रा ने समुदाय के लोगों को अपशब्द कहा था। इसकी शिकायत हाई कमान से की गई। इसके बाद भी कांग्रेस जिलाध्यक्ष के विरुद्ध कोई कार्यवाई नहीं की गई है।

इससे नाराज महा सचिव ने कांग्रेस के महिला विंग महा सचिव पद से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा उन्होंने कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजा है। पदाधिकारी के इस्तीफे से कांग्रेस पार्टी के कलह भी सामने आने की संभावना जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: घर के बाहर खेल रहे बच्चे पर तेंदुए ने किया हमला, PHC से CHC रेफर

संबंधित समाचार