जनता का विश्वास जीतकर निकाय चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी भाजपा: धर्मपाल सिंह

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

लखनऊ, अमृत विचार। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) निकाय चुनाव में जनता का विश्वास जीतकर और आर्शीवाद लेकर ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। जनहित योजनाओं व  सरकार के एतिहासिक निर्णयों के साथ भाजपा लड़ेगी चुनाव लड़ेगी। सोमवार को लखनऊ में अवध क्षेत्र की बैठक को संबोधित करते हुये प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने कहा कि संगठनात्मक कार्यों में प्रत्येक पदाधिकारी, नेता व कार्यकर्ता को जिम्मेदारी सौंप कर सभी की क्षमताओं का सदुपयोग करके विजय की रणनीति तैयार करते हुए चुनाव लड़ना है और जीतना है। 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की भाजपा सरकारों की जन कल्याणकारी योजनाएं, आधुनिक नगरीय व्यवस्था और सुशासन को लेकर हर घर तक पहुंचना है। कार्यकर्ताओं के परिश्रम व मजबूत बूथ संरचना से प्रत्येक नगर निगम, नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत के साथ प्रत्येक वार्ड़ में कमल खिलेगा। धर्मपाल सिंह अवध क्षेत्र के जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, क्षेत्रीय पदाधिकारियों जनप्रतिनिधियों को सम्बोधित कर रहे थे।

उक्त बैठक को उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, पूर्व उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण मिश्रा, अमर पाल मौर्य, ने भी सम्बोधित किया। अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्र ने कहा की भाजपा कार्यकर्ताओं के दम पर ही अवध क्षेत्र के चुनाव में ऐतिहासीक जीत दर्ज करती रही है। और इस बार के नगर निकाय चुनाव में भी जीत का परचम लहरायेगी।कार्यकर्ता हमेशा संगठन के कार्यो योजनाओं और अभियानों के माध्यम से लोगों के बीच में बने रहते हैं।

उसी का परिणम है की जनता हमेशा भाजपा को अपना आर्शीवाद देतीहै।  इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता,गोविन्द नारायण शुक्ला, प्रदेष उपाध्यक्ष  त्रयम्बक त्रिपाठी  प्रदेष मंत्री अर्चना मिश्रा शंकर लाल लोधी, अवध क्षेत्र महामंत्री विजय प्रताप सिंह, त्रयम्बक तिवारी, नीरज वर्मा, अवध क्षेत्र के सह मीडिया  प्रभारी आकाश मिश्रा मोंटी समेत अवध क्षेत्र के सभी उपाध्यक्ष उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: नौ महीने के प्रशिक्षण के बाद आरपीएफ के 14 उप-निरीक्षक कैडेट्स नौ आरक्षी प्रशिक्षु हुए पास

संबंधित समाचार