इंदौर को लगातार चौथी बार मिला सबसे साफ शहर का खिताब

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। मध्यप्रदेश के इंदौर को लगातार चौथी बार देश में सबसे साफ-सुथरा शहर का खिताब से नवाजा गया है। इंदौर सफाई का चौका लगाने में कामयाब रहा है। केंद्रीय शहरी आवास मंत्रालय द्वारा गुरुवार को घोषित स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 के परिणामों में एक लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की केटेगरी में देश में सबसे …

नई दिल्ली। मध्यप्रदेश के इंदौर को लगातार चौथी बार देश में सबसे साफ-सुथरा शहर का खिताब से नवाजा गया है। इंदौर सफाई का चौका लगाने में कामयाब रहा है। केंद्रीय शहरी आवास मंत्रालय द्वारा गुरुवार को घोषित स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 के परिणामों में एक लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की केटेगरी में देश में सबसे साफ शहर के रूप में इंदौर पहले स्थान पर चुना गया है जबकि दूसरे पायदान पर गुजरात का सूरत शहर को चुना गया है।

वहीं, तीसरे नंबर पर महाराष्ट्र का नवी मुबई शहर देश में सबसे साफ शहर है। हालांकि एक लाख से कम आबादी वाले शहरों की केटेगरी में पहले, दूसरे और तीसरे नंबर पर महाराष्ट्र के ही कराड, सासवड और लोनावाला को सबसे साफ शहर का खिताब मिला।

वहीं, एक लाख से ज्यादा की आबादी के केटेगरी में अधिकतम नागरिक भागीदारी के मामले में सर्वश्रेष्ठ शहर के तौर पर उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर का चयन किया है जबकि एक लाख से कम आबादी वाले शहरों की केटेगरी में यह खिताब उत्तराखंड के नंदप्रयाग को मिला है।

भारत के सबसे साफ-सुथरी छावनी का खिताब पंजाब के जालंधर कैंट को मिला है जबकि गंगा किनारे बसे सबसे स्वच्छ शहर के तौर पर वाराणसी का चयन किया गया है। वहीं, 100 से अधिक शहरों वाले राज्य में सबसे साफ राज्य का खिताब छत्तीसगढ़ को मिला है जबकि 100 से कम शहरों वाले राज्य में सबसे साफ राज्य के तौर पर झारखंड का चयन किया गया है।

देशभर में 28 दिनों तक करवाए गए सर्वेक्षण के परिणाम गुरुवार को घोषित किए गए। सर्वेक्षण में 4,242 शहरों, 62 छावनी बोर्ड और गंगा किनारे बसे 92 शहरों को शामिल किया गया था। आवास एवं शहरी मामलों के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हरदीप सिंह पुरी ने कहा, शहरों के प्रदर्शन से जाहिर है कि हम न सिर्फ स्वच्छ बल्कि स्वस्थ और सशक्त, संपन्न और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण करने की ओर उन्मुख हैं।

देश में सबसे साफ राजधानी के तौर पर नई दिल्ली पहले नंबर चुनी गई है। वहीं, 100 से अधिक शहरों वाले राज्य में सबसे साफ राज्य का खिताब छत्तीसगढ़ को मिला है, जबकि 100 से कम शहरों वाले राज्य में सबसे साफ राज्य के तौर पर झारखंड का चयन किया गया है।

इंदौर के सबसे स्वच्छ शहर बनने पर मप्र के लिए गर्व का क्षण: शिवराज
मध्य प्रदेश की व्यापारिक और व्यावसायिक नगरी इंदौर को चौथी बार स्वच्छता सर्वेक्षण में देश के सबसे स्वच्छ शहर का सम्मान मिला है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस सफलता को प्रदेश के लिए गर्व का क्षण करार दिया है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा, आज मध्यप्रदेश के लिए गर्व और प्रसन्नता का क्षण है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 में देश के सबसे स्वच्छ शहर में प्रथम स्थान के सम्मान के लिए इंदौरवासियों, अधिकारियों एवं स्वच्छता योद्धाओं को बधाई। इस प्रोत्साहन और सम्मान के लिए यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हृदय से आभार!

संबंधित समाचार