UP Weather: तेज हवाओं से बढ़ेगा तापमान, शुष्क रहेगा मौसम
लखनऊ, अमृत विचार। मौसम विभाग ने मंगलवार से लेकर अगले तीन दिनों तक पूरे प्रदेश में सतही तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है। इसके चलते जहां एक तरफ तापमान में सामान्य से 4 डिग्री तक बढ़ोतरी होगी वहीं दूसरी तरफ मौसम शुष्क बने रहने के आसार हैं। गौरतलब है कि बीते तीन दिनों से तेज धूप ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। जिसके चलते तापमान बढ़ा है। अब अगले तीन दिन तक दोपहर में तेज सतही हवाएं 25-35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना जताई गई है।
अनुमान है कि 11 अप्रैल से 13 अप्रैल तक तीन दिन यूपी में दोपहर के वक्त तेज हवाएं चलेंगी। राजधानी लखनऊ समेत वाराणसी, आगरा, गौतमबुद्ध नगर समेत सभी जनपदों में अगले पांच दिनों में उच्चतम तापमान में 2-4 डिग्री तक बढ़त देखने को मिल सकती है। इस दौरान बारिश की कोई सम्भावना नहीं जताई गई है।
ये भी पढ़ें - लक्ष्मण टीला मंदिर-मस्जिद विवाद मामला: हिन्दू पक्ष द्वारा दाखिल मुकदमे के विरुद्ध याचिका पर हाईकोर्ट ने मांगा जवाब
