कर्नाटक चुनाव: चुनाव आयोग सख्त, 11 दिन में 108 करोड़ की अवैध सामग्री जब्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बेंगलुरू। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के ऐलान के बाद सभी पार्टियां तैयारियों में जुट गई है। साथ ही अब चुनाव आयोग भी सख्त है। चुनाव आयोग ने अब चुनाव की घोषणा के बाद से अब तक राज्य में करीब 108 करोड़ रुपये की अवैध सामग्री को जब्त किया है। जब्ती में नकदी के साथ शराब, ड्रग्स, सोना और कई अन्य अवैध चीजें शामिल हैं।

अवैध सामग्री जब्त
EC ने सोमवार को बताया कि राज्य में 27 मार्च से लेकर 9 अप्रैल तक 108 करोड़ रुपये की अवैध वस्तुएं जब्त की गई हैं। इनमें 37.24 करोड़ रुपये की बेहिसाब नकदी, 34.36 किलोग्राम सोना (कीमत 14.96 करोड़ रुपये), 26.68 करोड़ रुपये की 5.23 लाख लीटर शराब, 11.54 करोड़ रुपये की 397 किलोग्राम ड्रग्स और 15.80 करोड़ रुपये की कीमत की अन्य वस्तुएं शामिल हैं।

अवैध साग्रियों में बेतहाशा बढ़ोत्तरी
बता दें कि, कर्नाटक में पिछली बार की तुलना में इस बार पकड़ी गई अवैध साग्रियों में बेतहाशा बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। पिछली बार विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद चुनाव आयोग की ओर से कुल 20.12 करोड़ रुपये की नकदी और अन्य वस्तुएं जब्त की गई थी। वहीं, इस बार जब्ती में 440 फीसदी से ज्यादा का इजाफा देखने को मिला है।

अब तक 3837 लोग हिरासत में 
चुनाव आयोग के निगरानी दल और राज्य पुलिस की ओर से अवैध जब्ती के संबंध में अब तक 965 केस दर्ज किए गए हैं। वहीं, दंड प्रक्रिया संहिता निवारक की धाराओं के तहत 2611 केस दर्ज किए गए हैं। इसके साथ ही राज्य में अब तक 3837 लोगों को हिरासत में लिया गया है। साथ ही चुनाव के ऐलान के बाद से अब तक 6306 गैर जमानती वारंट जारी किए जा चुके हैं।

ये भी पढ़ें : Indian Army में भर्ती के लिए 17 से 26 अप्रैल तक होगी ऑनलाइन परीक्षा

संबंधित समाचार