Indian Army में भर्ती के लिए 17 से 26 अप्रैल तक होगी ऑनलाइन परीक्षा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कोटा। भारतीय सेना में भर्ती के लिए होने वाली ऑनलाइन सामान्य परीक्षा 17 से 26 अप्रैल तक प्रदेश के 9 शहरों में चिन्हित परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जाएगी। सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल इन्द्रजीतसिंह ने बताया कि सेना भर्ती मुख्यालय जयपुर ने 17 से 26 अप्रैल तक राजस्थान के 9 शहरो अजमेर, अलवर, बीकानेर, हनुमानगढ़, जोधपुर, जयपुर, कोटा, सीकर और उदयपुर में ऑनलाइन सामान्य परीक्षा निर्धारित परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जायेगी। 

परीक्षा के लिए जिन उम्मीदवारों ने ज्वाइन इंडियन आर्मी (जेआई.ए.) की वेबसाइट पर सफलता पूर्वक पंजीकरण कराया था उनके प्रवेश पत्र इसी वेबसाइट पर भेज दिए गए हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अपने प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर लें जिसमे परीक्षा केंद्र का समय रहते पता चल सके। प्रवेश पत्र मे दिए गए सभी निर्देशों का पूर्ण पालन करना अनिवार्य है।

ये भी पढ़ें- Forest guard exam: कल होगी वन आरक्षी की लिखित परीक्षा, 86 परीक्षा केंद्रों में 28,579 अभ्यर्थी पंजीकृत 

संबंधित समाचार