बलिया: अधिकारियों ने उतरवाई चुनाव प्रचार सामग्री

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बलिया, अमृत विचार। यूपी में निकाय चुनाव की घोषणा हो गई है। जिले में प्रशासन आचार संहिता का कड़ाई से पालन करवाने में जुटा है। रात में ही भावी प्रत्याशियों की प्रचार सामग्रियों को हटाया गया।

देर रात तक मुख्य स्थानों की प्रचार सामग्रियां एसडीएम राजेश कुमार गुप्ता, तहसीलदार प्रवीण कुमार सिंह, नायब तहसीलदार सुधांशु शंकर श्रीवास्तव की उपस्थिति में हटाई गई। स्थानीय पुलिस, तहसील तथा नगर पंचायत रेवती की टीम ने कार्रवाई की। बस स्टैंड मार्ग सहित, बस स्टैंड, दिमागी चट्टी, थाना माार्ग, बाजार, बीज गोदाम मार्ग, बीज गोदाम सहित कुछ अन्य स्थानों पर लगाए गए बैनर, पोस्टर आदि को फतारा गया। प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र सिंह, लेखपाल अविनाश सिंह भी अभियान में शामिल रहे।

ये भी पढ़ें - प्रयागराज: अतीक अहमद और उसके बेटे अली समेत 13 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, मांगी थी एक करोड़ की रंगदारी

संबंधित समाचार