बरेली: 30 मिनट में 60% ब्याज के साथ रकम मिलेगी वापस, झांसे में आई छात्रा...99900 हजार रुपए की लगी चपत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली में बीएससी की छात्रा को 60 फीसदी ब्याज देने का झांसा देकर साइबर ठगों ने 99 हजार 900 रुपए की ठगी कर ली। जब छात्रा को इसका पता चला तो उसने एसएसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के मुताबिक, जिला लखीमपुर खीरी में थाना संपूर्णानगर की मुरार खेड़ा कॉलोनी निवासी छात्रा शगुन सिंह बरेली के रामपुर गार्डन में किराए के मकान में रहकर बरेली कॉलेज से बीएससी की पढ़ाई कर रही है।

वहीं बीती 9 अप्रैल को छात्रा के मोबाइल पर क्रप्टो कंपनी के नाम से एक मैसेज आया। जिसमें 60 फीसद ब्याज दर से जमा किए रुपए 30 मिनट में वापस करने का लालच दिया गया था। इस मैसेज के झांसे में आकर छात्रा ने लिंक के जरिए तीन बार में 99 हजार 900 रुपयों का पेमेंट कर दिया। लेकिन एक दिन बाद भी जब रुपए वापस नहीं आए तो छात्रा को अपने साथ हुई धोखाधड़ी का एहसास हुआ। जिसके बाद पीड़ित छात्रा ने मंगलवार को एसएसपी से शिकायत कर रुपए वापस दिलाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें- बरेली: एक सप्ताह से गायब युवक की हत्या की आशंका, जिला पंचायत सदस्य और प्रधान समेत चार गिरफ्तार

संबंधित समाचार