ज्योतिबा फुले ने समाज को जोड़ने का कार्य किया: सांसद लल्लू सिंह
अयोध्या, अमृत विचार। सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि महापुरुषों की जयंती हम समसरता बनाने के लिए मनाते हैं। महात्मा ज्योतिबा फुले ने समाज को जोड़ने का कार्य किया था। सांसद रीडगंज स्थित एक होटल में सामाजिक न्याय सप्ताह के तहत महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती समारोह को संबोधित करने पहुंचे थे।
कार्यक्रम में महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले ने गरीब, महिलाओं, पिछड़े व वंचितों के उत्थान तथा समाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। वह हमारे लिए पथ प्रदर्शक की भांति हैं। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि हमारी सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने का कार्य सरकार ने किया है।

अमृत महोत्सव के माध्यम से हमारे इतिहास से लोगों को अवगत कराया गया। जिला प्रभारी व पूर्व सांसद पद्मसेन चौधरी ने कहा कि हम महात्मा ज्योतिबा फुले को समाजसुधारक के रूप में मानते है। उनका कार्यक्षेत्र महाराष्ट्र रहा है। जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि उनका संघर्ष आज भी पूरे देश के प्रेरणाश्रोत है।
संचालन करते हुए महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले द्वारा वंचितों के उत्थान व बालिका शिक्षा के लिए किये योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। नगर निगम चुनाव संयोजक व क्षेत्रीय मंत्री कमलेश श्रीवास्तव, डॉ. बांके बिहारी मणि त्रिपाठी, कमलाशंकर पाण्डेय, महंत गिरीश पति त्रिपाठी, महंत अनुज दास, वासुदेव मौर्या, परमानंद मिश्रा, गिरीश पाण्डेय डिप्पुल, प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें:-बस्ती: राहुल गांधी की सदस्यता रद किए जाने के विरोध में कांग्रेस सेवादल ने किया सत्याग्रह
