Unnao में सांसद साक्षी महाराज ने किया कटाक्ष, बोले- निकाय चुनाव में हम सबसे मजबूत, बाकी सब घास फूस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव में सांसद साक्षी महाराज ने किया कटाक्ष।

उन्नाव में निकाय चुनाव को लेकर सांसद साक्षी महाराज ने कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में भाजपा सबसे मजबूत। बाकी सब घास फूस है।

उन्नाव, अमृत विचार। उन्नाव में निकाय चुनाव को लेकर जिले के सांसद व भाजपा के फायर ब्रांड नेता साक्षी महाराज ने मंगलवार को बड़ी बात कही है। उन्होंने भाजपा के सामने सबसे मजबूत दल के बारे में पूछने पर कहा कि इस चुनाव में सबसे मजबूत भाजपा है। अन्य सभी हमारे आगे घास फूस हैं। 

अपने आवास से पार्टी कार्यालय जाते समय सांसद साक्षी महाराज ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि निकाय चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री योगी के प्रभाव के कारण यूपी में एक तरफा परिणाम भाजपा के पक्ष में आएंगे। पार्टी किन मुद्दों को इस चुनाव में उतर रही है इस पर सांसद ने कहा कि सबका साथ-सबका विकास, सबका विकास-सबका प्रयास, सबका साथ के अलावा हमारा कोई दूसरा मुद्दा नहीं है।

मोदी जी ने विकास की जो बरसात की है उससे जनता गदगद है। जनता किसी के बहकावे में नहीं आने वाली है। अखिलेश यादव के बयान उनकी पार्टी मजबूत स्थिति में है और वे निकाय चुनाव कस के लड़ेंगे के सवाल पर सांसद ने कहा कि उन्होंने कौन सा चुनाव कस के नहीं लड़ा? कांग्रेस के साथ गठबंधन करके भी लड़ कर देख चुके हैं। मेरी शुभकामनाएं उनके साथ हैं कि वे कस कर चुनाव लड़ें और परिणाम देखें। चुनाव में सपा, बसपा या कांग्रेस में किस दल को सबसे मजबूत मानते हैं के सवाल पर बोले कि इस चुनाव में हम सबसे मजबूत हैं। बाकी सभी घास फूस हैं।

संबंधित समाचार