गोरखपुर में आग लगने से गोदाम का सामान राख, टला बड़ा हादसा 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर, अमृत विचार। शहर के टाउन हॉल चौक पर मंगलवार रात एक गोदाम में आग लग गई। ये गोदाम फर्नीचर का बताया जा रहा है। आग लगने से गोदाम में रखा सामान जल कर रख हो गया। आग लगने का कारन शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग लगने से गोदाम के आस-पास की दुकानों में भी नुकसान हुआ है। आग लगने की सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मचारियों और अग्निशमन कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद इस पर काबू पाया।  

हालांकि इस हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है, लेकिन आग की चपेट में आने से 12 से अधिक दुकानों में रखा सामान जल गया।  हादसे वाली जगह से चंद कदमों की दूरी पर पेट्रोल पंप और होटल भी मौजूद हैं। अगर यहां आग पहुंच जाती तो एक बड़ा हादसा हो सकता था।     

ये भी पढ़ें - बिहार के कई हिस्सों में भूकंप के झटके किए गए महसूस, रिक्टर स्केल पर 4.3 रही तीव्रता

संबंधित समाचार