बठिंडा सैन्य ठिकाने पर गोलीबारी में चार लोगों की मौत, पुलिस ने कहा ‘आपसी गोलीबारी’ की घटना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। पंजाब के बठिंडा में सैन्य ठिकाने पर बुधवार को सुबह हुई गोलीबारी में चार लोगों की जान चली गई। राज्य पुलिस ने इसे आपस में हुई गोलीबारी की घटना बताया है। पंजाब के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एस.पी.एस परमार ने एक न्यूज एजेंसी को बताया  यह कोई आतंकवादी हमला नहीं है, किसी बाहर वाले ने हमला नहीं किया। यह आपस में हुई गोलीबारी की घटना है।

 इससे पहले सेना ने बताया था कि गोलीबारी की घटना तड़के चार बजकर 35 मिनट के आसपास हुई, जिसके बाद त्वरित प्रतिक्रिया दल तत्काल सक्रिय हो गए। सेना ने एक बयान में कहा, बठिंडा मिलिट्री स्टेशन के अंदर तड़के चार बजकर 35 मिनट के आसपास गोलीबारी की सूचना मिली। त्वरित प्रतिक्रिया दल तुरंत सक्रिय हो गए और इलाके को घेर लिया। सेना के मुताबिक, मौके पर तलाश अभियान अभी जारी है। सेना ने कहा, गोलीबारी में चार लोगों के मारे जाने की सूचना मिली है। विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।

ये भी पढे़ं- बिहार के कई हिस्सों में भूकंप के झटके किए गए महसूस, रिक्टर स्केल पर 4.3 रही तीव्रता

 

 

संबंधित समाचार