WhatsApp पर जल्द होने वाले हैं बड़े बदलाव, अब Send हुए मैसेज को एडिट कर सकेंगे यूजर्स!
इन दिनों मार्क जुकर्बग अपनी कंपनी मेटा में यूजर्स को बेहतर सुविधाएं देने के लिए लगातार परिवर्तन कर रहे हैं। दरअसल, फेसबुक, इंस्टाग्राम व व्हाट्सऐप र्माक जुकर्बग की कंपनी मेटा के अंदर ही आते हैं। इस कड़ी में मेटा की ओर से व्हट्सएप में नया अपडेट दिया जा रहा हैं। जिस में यूजर्स भेजे गए टैक्स को एडिट और सेव कर सकेंगे पर फिलहाल यह फीचर अभी ट्रायल मोड में हैं।
Wabetainfo के मुताबिक, नया फीचर फिलहाल केवल Android बीटा टेस्टर के लिए उपलब्ध है। व्हाट्सऐप के एंड्रॉइड यूजर्स के लिए एक बीटा प्रोग्राम है, जो उन्हें आधिकारिक तौर पर जारी होने से पहले नई सुविधाओं का टेस्टिंग करने की अनुमति देता है( जो यूजर नई सुविधा का उपयोग करना चाहते हैं, वे आरंभ करने के लिए अपने व्हट्सऐप बीटा ऐप को लेटेस्ट वर्जन में अपडेट कर सकते हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि नए फीचर से यूजर्स के लिए ऐप को छोड़े बिना कॉन्टैक्ट्स को एडिट करना और सेव करना आसान हो जाएगा।
यह नया फीचर फिलहाल के लिए केवल बीटा टेस्टर के लिए अपलब्ध हैं। लेकिन जल्द ही यह अपडेट आम यूजर्स को भी दे दिया जाएगा। जो यूजर्स इसे अजमाना चहते है वो इस का बीटा ऐप Google Play Store से डाउनलोड कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें : बठिंडा सैन्य ठिकाने पर गोलीबारी में चार लोगों की मौत, पुलिस ने कहा ‘आपसी गोलीबारी’ की घटना
