Banda News : राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों को मिला प्रथम स्थान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बांदा में राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों को मिला प्रथम स्थान।

बांदा में राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों को मिला प्रथम स्थान। । कार्यक्रम आईईईई यूपी अनुभाग द्वारा सह-प्रायोजित किया गया था।

बांदा, अमृत विचार। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों की टीम ने आईआईटी प्रयागराज व शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास काशी प्रांत द्वारा आयोजित ज्ञानोत्सव 2023 में टेक्निकल प्रोजेक्ट प्रजेंटेशन में प्रथम स्थान हासिल किया है। छात्रों को परियोजना के लिए सीड फंडिंग का वादा किया गया है। कार्यक्रम आईईईई यूपी अनुभाग द्वारा सह-प्रायोजित किया गया था। 

छात्रों ने सिक्योरिटी पेट्रोलिंग रोबोट विथ स्टेयर क्लाइंबिंग फीचर बेस्ड ऑन एलओटी एंड रोकर बोगी मैकेनिज्म विषय पर प्रजेंटेशन दिया। इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग अंतिम वर्ष के छात्र शेखर मिश्रा, मैकेनिकल इंजीनियरिंग अंतिम वर्ष श्रेया श्रीवास्तव, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग तृतीय वर्ष उज्ज्वल श्रीवास्तव ने आयोजन में संस्थान का प्रतिनिधित्व किया।

आईईईई छात्र शाखा आरईसी बांदा ने पूरे आयोजन के दौरान छात्रों को प्रेरित किया। यह मैकेनिकल इंजीनियरिंग फाइनल इयर श्रेया श्रीवास्तव, शेखर मिश्रा, सूर्यप्रताप पटेल, शिवम चौरसिया, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग फाइनल इयर शाश्वत चौबे अंतिम वर्ष का प्रोजेक्ट है। संस्थान के निदेशक प्रो.एसपी शुक्ला ने छात्रों को बधाई दी साथ ही इस तरह के कार्यक्रमों में अधिक सहभागिता के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान आईईईई ब्रांच काउंसलर व हेड इलेक्ट्रिकल डॉ.पुष्पेन्द्र सिंह, अभिजीत सिंह, डॉ.मोहम्मद तौसीफ खान, डॉ.विभाष यादव उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार