अयोध्या: मोबाइल चोर गिरफ्तार, 22 फोन बरामद
अयोध्या, अमृत विचार। जनपद के क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम और नगर कोतवाली पुलिस ने संयुक्त रूप से एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए युवक से विभिन्न कंपनियों के 22 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। गुरुवार को अपर पुलिस अधीक्षक नगर विजय पाल सिंह ने बताया कि राहगीरों से मोबाइल चोरी के …
अयोध्या, अमृत विचार। जनपद के क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम और नगर कोतवाली पुलिस ने संयुक्त रूप से एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए युवक से विभिन्न कंपनियों के 22 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
गुरुवार को अपर पुलिस अधीक्षक नगर विजय पाल सिंह ने बताया कि राहगीरों से मोबाइल चोरी के कई मामलों की पड़ताल में जुटी सर्विलांस और साइबर सेल की मदद से प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर नितीश कुमार श्रीवास्तव तथा स्वाट टीम प्रभारी उपनिरीक्षक अभिषेक सिंह की संयुक्त टीम ने जीआईसी ओवरब्रिज तिराहा के पास से शिवम सिंह निवासी बूढ़नपुर थाना इनायत नगर को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान इसके पास से विभिन्न कम्पनियों के 22 मोबाइल फोन बरामद हुए। जिसकी कीमत पुलिस ने लगभग 2 लाख 25 हजार रूपये बताई है।
उन्होंने बताया कि पूछताछ में शिवम ने जुर्म स्वीकार करते हुए इन मोबाइलों को जनपद बाराबंकी, अम्बेडकर नगर एवं जनपद अयोध्या से चोरी किये जाने की बात स्वीकार किया है। प्रकरण में युवक के विरुद्ध चोरी के मोबाइल बरामद होने की धारा में मुकदमा पंजीकृत कर चालान किया गया है।
