बरेली: मां के प्रेमी से बेटी करना चाहती थी निकाह तो कर दिया कत्ल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। मां के प्रेमी पर बेटी ने निकाह का दबाव बनाया तो मां ही उसकी कातिल हो गई। उसने प्रेमी के साथ मिलकर बेटी के कत्ल की कहानी रच डाली। इसके बाद प्रेमी ने घटना को अंजाम दे दिया और फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर जाकर छानबीन की तो सच सामने आ …

बरेली,अमृत विचार। मां के प्रेमी पर बेटी ने निकाह का दबाव बनाया तो मां ही उसकी कातिल हो गई। उसने प्रेमी के साथ मिलकर बेटी के कत्ल की कहानी रच डाली। इसके बाद प्रेमी ने घटना को अंजाम दे दिया और फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर जाकर छानबीन की तो सच सामने आ गया। सुभाषनगर थाना क्षेत्र के करेली गांव में हुई इस सनसनीखेज हत्या की घटना के मामले में पुलिस ने प्रेमी और कातिल मां गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

गुरुवार को पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता के दौरान एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि सुभाषनगर थाना क्षेत्र के करेली गांव निवासी उस्मान पत्नी मुकीस बानो अपनी 18 वर्षीय बेटी उस्मा के साथ रहती थी। उनके घर पर पास के रहने वाले कौशर का आना-जाना था। पिछले 10 साल से कौशर और मुकीस बानो के बीच में प्रेम-प्रसंग चल रहा था। एक साल पहले कौशर और उस्मा में भी प्रेम संबंध हो गए।

इसकी जानकारी जब मुकीन बानो को हुई तो मां-बेटी में झगड़ा हो गया। मां-बेटी से संबंध की बात कौशर की पत्नी को भी पता थी और उसके घर में इस बात को लेकर विवाद होता था। बीते कुछ दिनों से उस्मा कौशर पर निकाह करने का दबाव बना रही थी। इसकी जानकारी होने पर उसकी मां मुकीन बानो ने कौशर के साथ मिलकर बेटी की हत्या की साजिश रच डाली।

रात में मुकीस बानो ने मेन गेट का दरवाजा बंद करने की जगह खुला छोड़ दिया। सुबह तीन बजे कौशर उनके घर में पहुंचा और उस्मा को दूसरे कमरे में ले जाकर दुपट्टे से ही उसका गला घोटकर हत्या कर दी। फिर चाकू से मुकीस बानो के गले पर भी हलका सा कट का निशान बना दिया ताकि उस पर शक न हो सके और वहां से फरार हो गया। इसके बाद घर में बदमाश घुसने की बात कहकर हत्या करने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर जाकर पूछताछ की और चार घंटे बाद ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को जेल भेज दिया गया।

सिपाही ने चार घंटे में खोली वारदात
उस्मा की हत्या के बाद सुभाषनगर और किला थाना पुलिस जांच में जुट गई। किला का सिपाही पुलकित भी वहां छानबीन में गया था। उसने गांव के लोगों से बातचीत की तो पता चला की कौशर का मुकीस बानो से प्रेम संबंध था। साथ ही उसकी बेटी के साथ भी कई बार देखा गया। इसके बाद पुलिस ने कौशर को उठाया तो उसने जुर्म कबूल कर लिया।

कौशर ने दबाया गला, मां ने पकड़े पैर
कौशर उस्मा को दूसरे कमरे में ले गया। इसके बाद उसने उस्मा का दुपट्टा लिया और उसके गले में डालकर मजाक करने लगा। जैसे ही उस्मा ने अपने हाथ दुपट्टे से हटाए कौशर ने फंदा कस दिया। इससे पहले वह हाथ पांव पटकती, इसी बीच उसकी मां कमरे में गई और बेटी के पैर पकड़ लिए।

गला घोटने की पुष्टि, बनाई गई स्लाइड
गुरुवार को उस्मा का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार उसकी मौत गला घोटने से हुई है। इसके साथ ही दुष्कर्म की आशंका को देखते हुए उसकी स्लाइड भी बनाई गई है। स्लाइड की रिपोर्ट आने के बाद ही दुष्कर्म की पुष्टि हो सकेगी।

तीन दिन पहले रची थी योजना
पूछताछ में कौशर ने बताया कि उस्मा उस पर निकाह का दबाव बना रही थी। इस बात को लेकर उसकी मां और पत्नी दोनों परेशान थे। तीन दिन पहले मुकीस बानो ने उसे बुलाया और बेटी के मर्डर की योजना बना दी। और वारदात के समय में वह उसके साथ ही मौजूद थी।

संबंधित समाचार