बरेली: बंदरों से डरी महिला गिरकर घायल, अस्पताल में भर्ती

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। शहर से लेकर देहात तक बंदरों का आतंक है। लाख कोशिश के बाद भी नगर निगम बंदरों के आतंक को रोकने में नाकाम साबित हो रहा है। जिस की सजा शहर के लोगों को भुगतनी पड़ रही है। आज भी बंदरों के हमले से एक महिला घायल हो गई। छत पर कपड़े डालने गई  महिला को बंदरों ने घेर लिया। वह खुद को बचाने के लिए भागी तो गिर कर घायल हो गई उसे जिला अस्पताल लाया गया है।

 प्रेमनगर थाना क्षेत्र के मोहल्ला भूड़ निवासी बबलू की पत्नी फरजाना को आज सुबह घायल अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया। जहां घर वालों ने बताया कि फरजाना आज सुबह छत पर कपड़े सूखने के लिए डालने गई थी। इस दौरान बंदरों ने उसे घेर लिया वह छत से नीचे आने लगी। तेजी से चलने के कारण उसका पैर छत से निकली सरिया में फंस गया। वह गिरकर घायल हो गई। घर वाले उसे पहले स्थानीय डॉक्टर के पास ले गए और फिर इलाज के लिए जिला अस्पताल लाए। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें- बरेली: लाइनमैन, हेल्पर की बाइक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दोनों की मौके पर मौत

 

 

संबंधित समाचार