बरेली: चांद दिखा, मोहर्रम 30 अगस्त को
बरेली,अमृत विचार। इस्लामी माह मोहर्रम का चांद नजर आते ही इस्लामी नए साल का आगाज हो गया। पहला मोहर्रम कल(शुक्रवार) मनाया जाएगा। जबकि यौमे आशुरा (10 वा मोहर्रम) 30 अगस्त को मनाया जाएगा। चांद का दीदार होते ही सोशल मीडिया और अन्य संसाधनों से लोग एक दूसरे को इस्लामी नए साल की मुबारकबाद देने लगे। …
बरेली,अमृत विचार। इस्लामी माह मोहर्रम का चांद नजर आते ही इस्लामी नए साल का आगाज हो गया। पहला मोहर्रम कल(शुक्रवार) मनाया जाएगा। जबकि यौमे आशुरा (10 वा मोहर्रम) 30 अगस्त को मनाया जाएगा। चांद का दीदार होते ही सोशल मीडिया और अन्य संसाधनों से लोग एक दूसरे को इस्लामी नए साल की मुबारकबाद देने लगे।
दरगाह आला हजरत से गुरुवार को मोहर्रम के चांद का हुआ एलान हो गया है। जिसके साथ इस्लामी नया साल 1442 हिजरी का आगाज हो गया। यौम-ए-आशुरा (10 वा मोहर्रम) 30 अगस्त को मनाया जाएगा। काजी ए हिन्दुस्तान मुफ्ती असजद रजा खां कादरी ने एलान किया कि 20 अगस्त को चांद की शहादत मिलने के बाद शुक्रवार से मेाहर्रम का माह शुरू हो गया। उन्होंने सभी लोगों को इस्लामी नए साल की मुबारकबाद दी।
मरकजी दारूल इफ्ता के मुफ्ती अब्दुर्रहीम नश्तर फारूकी ने बताया कि नबी के नवासे इमाम हुसैन कर्बला के मैदान में अपने 72 साथियों के साथ शहीद हो गए थे। मुसलमानों के लिए मोहर्रम गम का महिना होता है। जमात के प्रवक्ता समरान खान ने भी इस्लामी नए साल की मुबारकबाद देते हुए सरकार की गाइडलाइन के हिसाब से ही कार्यक्रम करने की अपील की है।
