बरेली: खाद की दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, एक लाइसेंस निलंबित
बरेली,अमृत विचार। कालाबाजारी रोकने को लेकर जिलेभर में खाद की दुकानों पर छापेमारी की जा रही है। इसी क्रम में गुरुवार को जिलाधिकारी नीतिश कुमार के निर्देश पर कृषि विभाग की टीम ने संयुक्त छापेमारी की। इस दौरान कुल 81 प्रतिष्ठानों की चेकिंग में खाद के 11 नमूने लिए गए। खामियां मिलने पर एक उर्वरक …
बरेली,अमृत विचार। कालाबाजारी रोकने को लेकर जिलेभर में खाद की दुकानों पर छापेमारी की जा रही है। इसी क्रम में गुरुवार को जिलाधिकारी नीतिश कुमार के निर्देश पर कृषि विभाग की टीम ने संयुक्त छापेमारी की। इस दौरान कुल 81 प्रतिष्ठानों की चेकिंग में खाद के 11 नमूने लिए गए। खामियां मिलने पर एक उर्वरक विक्रेता का प्राधिकार पत्र निलंबित व तीन को नोटिस निर्गत किया गया।
जिला कृषि अधिकारी धीरेन्द्र कुमार चौधरी ने बताया कि खाद की कालाबाजारी को लेकर छापेमारी अभियान जारी है। गुरुवार को इफको, कृभको, परसाखेड़ा स्थित आईपीएल कंपनी के बफर गोदाम के साथ ही शंकर खाद भंडार, ज्वाला शरण, जगदीश शरीण आदि के फर्म का निरीक्षण कर भौतिक सत्यापन किया गया। इसमें कुछऐक खामियां मिलने पर विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस निर्गत किया गया।
विकासखंड दमखोदा में एसडीएम मीरगंज ने बकैनिया स्थित सहकारी समिति का निरीक्षण किया। यहां जांच में स्टाक का अभिलेखों से मिलान किया तो इसमें अंतर मिला। इस पर लाइसेंस निलंबित कर दिया गया। आंवला में एसडीएम कमलेश कुमार सिंह, जिला भूमि संरक्षण अधिकारी विनोद यादव, जिला गन्ना अधिकारी पीएन सिंह ने ताबड़तोड़ छापामारी की।
इफको किसान सेवा केंद्र सेंधा में निरीक्षण के दौरान टीम को खाद की कालाबाजारी की आशंका पर टीम रिकार्ड चेक किये तो पथरी के किसान मदन लाल को चार महीने में 479 बैग यूरिया देने का पता चला। इससे खाद की कालाबाजारी की आशंका जाहिर होने पर रिकार्ड तलब किया गया। रामनगर रोड पर माहेश्वरी खाद भंडार से गड़बड़ी की आशंका पर खाद का सैंपल लिया गया। छापेमारी के दौरान कई दुकानदार प्रतिष्ठान बंद कर भाग गए। शाम तक चली छापेमारी से खाद बिक्री करने वालों में हड़कंप की स्तिथि देखी गई।
