बहराइच: करंट लगने से चीनी मिल के फिटर मैकेनिक की मौत, बिहार का रहने वाला है मृतक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नानपारा, बहराइच। नानपारा में स्थित श्रावस्ती सहकारी चीनी मिल में तैनात एक फिटर मैकेनिक की परिसर में गुरुवार को करंट लगने से मौत हो गई। जानकारी मिलने पर पहुंची कोतवाली की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कर्मचारी की मौत से मिलकर अन्य कर्मचारियों में शोक है।

बिहार राज्य के गोपालगंज जिला निवासी अवधेश कुमार यादव (40) की तैनाती नानपारा में स्थित श्रावस्ती सहकारी चीनी मिल में फिटर मकैनिक के पद पर थी। गुरुवार को फिटर मैकेनिक चीनी मिल परिसर से नित्य क्रिया के लिए जा रहा था। तभी परिसर में गिरे एचटी लाइन की चपेट में अवधेश कुमार आ गया। मौके पर ही फिटर मैकेनिक की करंट लगने से मौत हो गई। 

मैकेनिक के मौत की सूचना मिल के अन्य कर्मचारियों को हुई। सभी मिल परिसर में पहुंच गए। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। प्रभारी निरीक्षक हेमंत कुमार गौड़ पुलिस बल के साथ मिल पहुंचे। कोतवाल ने बताया कि मृतक मिल कर्मी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है उन्होंने बताया की करंट लगने से मौत की बात आने कर्मचारी कर रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। कोतवाल ने बताया कि परिवार के लोग मौके पर पहुंच रहे हैं।

शिथिलता के चलते गई जान
चीनी मिल परिसर में इस समय अव्यवस्थाओं का अंबार है। मिलकर नए महाप्रबंधक द्वारा किसी भी समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ऐसे में मिल परिसर में गिरे एचटी लाइन को ठीक नहीं किया गया और बिहार निवासी फिटर मकैनिक की चपेट में आने से मौत हो गई।

बंद रहता है मोबाइल नंबर
नानपारा चीनी मिल में तैनात महाप्रबंधक एस पी यादव का मोबाइल नंबर हमेशा बंद रहता है कहीं मिलने कोई अप्रिय घटना घट जाए तो मिलकर महाप्रबंधक का बयान नहीं लिया जा सकता, कुछ यही हाल गुरुवार की घटना के बाद भी रहा।

यह भी पढ़ें:-बस्ती निकाय चुनाव में व्यय सीमा का उल्लंघन पड़ सकता है भारी, डीएम ने जारी किए दिशानिर्देश

संबंधित समाचार