Amrit Vichar Impact: बहराइच के सिपहिया प्यूली गांव में स्वास्थ्य टीम ने जांच कर बांटी दवाएं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

महसी, बहराइच, अमृत विचार। सिपहिया प्यूली गांव में बुखार से 26 लोग पीड़ित हैं। इस खबर का प्रकाशन अमृत विचार अखबार ने प्रमुखता से किया। खबर का संज्ञान लेकर सीएमओ ने स्वास्थ्य टीम गांव भेजी। स्वास्थ्य कर्मियों ने गांव में कैंप लगाकर बुखार से ग्रसित मरीजों की इलाज कर दवा वितरित किया।

महसी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत सिपहिया प्यूली में बुखार फैला हुआ है। बुखार से ग्रामीण बेचेलाल, किशोरी लाल, बरसाती, बड़कऊ, छोटू, प्रांजल, दिलावर, सिद्धू, शिवम, अन्नू बजरंगी, संस्कार, गरिमा, किसलय सहित 26 लोग बुखार से पीड़ित है। ग्रामीणों द्वारा सूचना देने के बाद भी स्वास्थ्य टीम गांव नहीं पहुंच रही थी। 

बुखार एक घर से दूसरे घर में फैल रहा था। इस खबर का प्रकाशन अमृत विचार अखबार ने गुरुवार के अंक में प्रमुखता से किया। खबर का संज्ञान लेते हुए सीएमओ डॉ सतीश कुमार सिंह ने स्वास्थ्य टीम को गांव भेजा। 
 
प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉक्टर मनु शर्मा ने बताया कि डॉक्टर फराज खान, डॉ नीरज मौर्य, फार्मासिस्ट सत्यदेव सिंह, लैब टेक्नीशियन बोनी, फखरुद्दीन की टीम ने गांव पहुंचकर जांच की। साथ ही बीमार लोगों को दवा वितरित कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

सांड ने दौड़ाया 
गांव में इलाज के लिए पहुंचे स्वास्थ्य कर्मियों की टीम को सांड ने दौड़ा लिया। इससे भगदड़ मच गई। स्वास्थ्य कर्मी दहशत में आ गए। हालांकि गांव के लोगों ने सांड को वहां से खदेड़ दिया।

यह भी पढ़ें:-अतीक अहमद की रिमांड अर्जी से सामने आया माफिया का पाकिस्तान कनेक्शन

संबंधित समाचार