बहराइच: गेहूं के ढेर में अज्ञात कारणों से लगी आग, किसान की 15 बीघा की फसल हुई राख

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। जनपद के मधवापुर गांव निवासी किसान के 15 बीघा फसल के ढेर में रात को अज्ञात कारणों से आग लग गई। कुछ ही समय में फसल पूरी तरह से जलकर राख के ढेर में तब्दील हो गई। किसान ने आग लगाए जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।

कोतवाली मुर्तिहा क्षेत्र के ग्राम पंचायत मधवापुर संजय कुमार पुत्र काशी नाथ किसान हैं। उन्होंने 15 बीघा गेहूं की फसल कटवाकर खेत में ढेर लगवा दिया था। संजय ने बताया कि गेहूं मड़ाई के लिए वह मशीन का प्रबंध कर रहा था। गुरुवार रात 10 बजे किसी ने फसल के ढेर में आग लगा दी। जिससे कुछ ही देर में पूरी फसल जलकर राख के ढेर में तब्दील हो गई। 

किसान के मुताबिक 50 हजार से अधिक के फसल का नुकसान हुआ है। उसने आग अज्ञात पर आग लगाने की तहरीर कोतवाली में दी है। प्रभारी निरीक्षक शशि कुमार राणा ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जायेगा।

यह भी पढ़ें:-Ambedkar Jayanti: भीमराव अंबेडकर की 133वीं जयंती समारोह में बसपा प्रमुख मायावती ने दी श्रद्धांजलि

संबंधित समाचार